झपटमार ने उड़ा लिये 70 हजार रुपये

सहरसा : शुक्रवार को दो अलग-अलग जगहों पर हुई घटना में बाइक सवार उचक्कों ने झपट मार 70 हजार रुपया नकदी उड़ा लिया. इस बाबत सदर थाना में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त कर्मी व नवहट्टा निवासी मो रियाजुल खां ने थाना में दिये आवेदन में बताया कि […]

सहरसा : शुक्रवार को दो अलग-अलग जगहों पर हुई घटना में बाइक सवार उचक्कों ने झपट मार 70 हजार रुपया नकदी उड़ा लिया. इस बाबत सदर थाना में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त कर्मी व नवहट्टा निवासी मो रियाजुल खां ने थाना में दिये आवेदन में बताया कि वह भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा से 50 हजार रुपये की निकासी कर विकास भवन होते अपने गांव जा रहे थे. इसी क्रम में पटेल मैदान के पास बाइक सवार दो लोगों ने झपट मार उनका थैला छीन पश्चिम दिशा की ओर भाग.

दूसरे घटना के बाबत दिये आवेदन में सौरबाजार थाना क्षेत्र के बथनाहा, गोलमा निवासी गणोश झा ने बताया कि निबंधन कार्यालय के सामने से गुजरते हुए बाइक सवार दो लोगों ने उनका झोला झपट लिया. जिसमें 20 हजार रुपये सहित बैंक का पासबुक, पेन कार्ड व अन्य महत्वपूर्ण कागजात थे. पीड़ितों ने सदर थानाध्यक्ष को आवेदन देकर लूटे गये रकम की बरामदगी की मांग की है. सदर थानाध्यक्ष सूर्यकांत चौबे ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है.

मालूम हो कि शहर में पूर्व में भी इस प्रकार की दर्जनों वारदात को अपराधियों द्वारा अंजाम दिया जा चुका है. इसके बावजूद पुलिस मामले का उद्भेदन करने में नाकाम साबित हुई है. शहर के बैंक व उसके आसपास के क्षेत्र को अपराधियों द्वारा लूट में हमेशा निशाना बनाया जाता है, जबकि पुलिस महकमा बैंक व उसके इर्द गिर्द नियमित गस्ती की बात करती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >