युवा वोटरों में नमो को लेकर दिखा उत्साह

सहरसा : भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के भाषण को सुनने के लिए गुरुवार को पटेल मैदान पहुंचे युवाओं में खासा उत्साह दिखा. गुरुवार को भाजपा प्रत्याशी विजय कुमार सिंह कुशवाहा के समर्थन में पहुंचे नरेंद्र मोदी को सुनने व देखने के लिए ज्यादातर युवा वोटरों की संख्या मैदान के चारों ओर […]

सहरसा : भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के भाषण को सुनने के लिए गुरुवार को पटेल मैदान पहुंचे युवाओं में खासा उत्साह दिखा. गुरुवार को भाजपा प्रत्याशी विजय कुमार सिंह कुशवाहा के समर्थन में पहुंचे नरेंद्र मोदी को सुनने व देखने के लिए ज्यादातर युवा वोटरों की संख्या मैदान के चारों ओर नजर आयी.

गरमी की तपिश व पछुआ हवा के प्रवाह में भी मैदान के चारों ओर भीड़ में युवा वोटर मोदी के इंतजार में अपनी जगह पर खड़े रहे. दो घंटे विलंब से मोदी के पहुंचने के बाद आसमान में हवाई जहाज को देखते ही पटेल मैदान में उमड़ी युवाओं की भीड़ से हर हर मोदी, घर घर मोदी के नारे से मैदान चारों ओर गूंज उठा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >