पैरोल नहीं मिलने पर कैदियों ने किया प्रतिकार
सहरसा : मंडल कारा में बंद सैकड़ों कैदियों ने सोमवार को कारा प्रशासन के विरोध में शांतिपूर्ण प्रतिकार किया. कारा के कैदी रघुनी शर्मा के पुत्र के निधन पर अंत्येष्टि और श्राद्धकर्म में पैरोल नहीं दिये जाने, 11 माह से बंदियों के पारिश्रामिक का भुगतान नहीं किये जाने, बंदियों को मिलनेवाला परिहार नहीं दिये जाने, […]
सहरसा : मंडल कारा में बंद सैकड़ों कैदियों ने सोमवार को कारा प्रशासन के विरोध में शांतिपूर्ण प्रतिकार किया. कारा के कैदी रघुनी शर्मा के पुत्र के निधन पर अंत्येष्टि और श्राद्धकर्म में पैरोल नहीं दिये जाने, 11 माह से बंदियों के पारिश्रामिक का भुगतान नहीं किये जाने, बंदियों को मिलनेवाला परिहार नहीं दिये जाने, बगैर वैकल्पिक व्यवस्था और पूर्व सूचना के इमाम पर रोक लगाने, घटिया खाद्य आपूर्ति और राशन में कटौती का विरोध कर रहे थे.
इसकी सूचना मिलते ही पूर्णिया सेंट्रल जेल के अधीक्षक ने सोमवार को मंडल कारा का घंटों निरीक्षण किया. लगभग पांच घंटे तक उन्होंने कैदियों, अधिकारियों से मामले की जानकारी लेकर समाधान का प्रयास किया. सर्वप्रथम उनके अंदर जाने के कुछ देर बाद ही सख्त सुरक्षा व्यवस्था में कैदी रघुनी शर्मा को वज्र वाहन से पुत्र के श्राद्धकर्म में भाग लेने के लिए विदा किया गया. कुछ देर बाद कैदी वाहन से न्यायालय में उपस्थापित करने के लिए ले जाया गया.
15 दिन बाद पुन: लेंगे जायजा
जेल के अंदर से निरीक्षण कर लौटे अधीक्षक विभु भारद्वाज ने कहा कि कुछ छोटी-छोटी समस्याएं थीं. कोई बड़ा मामला नहीं था. कैदी रद्युनी शर्मा को एक दिन के पैरोल पर घर जाने का आदेश दिया गया है. पारिश्रामिक व परिहार का जहां तक सवाल
पैरोल नहीं मिलने…
फाइल पूर्व से ही वरीय अधिकारियों के पास भेजी गयी है. आदेश मिलते ही कार्रवाई की जायेगी. इमाम पूर्व की तरह प्रत्येक शुक्रवार को नमाज में हिस्सा लेंगे. स्थायीकरण को लेकर जेल स्तर से फाइल वरीय अधिकारियों के पास भेजी गयी है. स्थायी करने का अधिकार जेल प्रशासन को नहीं है. यह जिला पदाधिकारी ही करेंगे.
चिकित्सा को लेकर कुछ समस्या थी. चिकित्सक को बुलाकर ड्यूटी चार्ट बनाने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा कि इसके अलावा भी जो छोटी समस्या सामने आयी, उसके निदान का प्रयास किया गया है. जेल के अंदर का माहौल अच्छा है. वह पुन: 15 दिन में निरीक्षण कर उनके द्वारा दिये गये निर्देश का पालन हो रहा है या नहीं की समीक्षा करेंगे. मौके पर मंडल कारा के अधीक्षक सुरेंद्र गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे.
सेंट्रल जेल पूर्णिया के अधीक्षक ने लिया मंडल कारा का जायजा
कहा, जेल का माहौल अच्छा है
समस्या के निदान के लिए दिया गया दिशा-निर्देश
पैथोलॉजिकल जांच के नाम पर मरीजों पर इमोशनल अत्याचार