समय पर नहीं पहुंचे जेइ ग्रामीणों ने पीट डाला

लटकते तार को दुरुस्त करवाने की कर रहे थे मांग बैजनाथपुर : सौरबाजार प्रखंड में बिजली विभाग में कार्यरत जेइ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आक्रोशित ग्रामीणों ने उसकी पिटाई कर दी. मीडियाकर्मियों का कैमरा छीन लिया व हाथापाई की. गुरुवार को चंदौर गांव के समीप मुखिया टोला के सामने ग्रामीण बैजनाथपुर-सोनवर्षाराज मुख्य सड़क […]

लटकते तार को दुरुस्त करवाने की कर रहे थे मांग

बैजनाथपुर : सौरबाजार प्रखंड में बिजली विभाग में कार्यरत जेइ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आक्रोशित ग्रामीणों ने उसकी पिटाई कर दी. मीडियाकर्मियों का कैमरा छीन लिया व हाथापाई की.
गुरुवार को चंदौर गांव के समीप मुखिया टोला के सामने ग्रामीण बैजनाथपुर-सोनवर्षाराज मुख्य सड़क मार्ग को घंटों जाम कर गांव के बहियार में बिजली की लटकते तार को दुरुस्त करवाने की मांग कर रहे थे. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक ने सअनि लालदेव को सदल बल उक्त स्थल पर भेजा. स्थिति नियंत्रित का निर्देश दिया. इस आशय की जानकारी से जेइ राजेश कुमार भारती को भी दूरभाष पर दी गयी. लेकिन विभाग में कार्यरत मानव बल व अन्य कर्मी ससमय नहीं पहुंचे.
इससे आंदोलनकारियों में आक्रोश पनपने लगा. इसी दौरान जेइ राजेश भारती जाम स्थल पर पहुंचे व लोगों के आक्रोश का शिकार हुए. समाचार संकलन के लिए पहुंचे संवाददाताओं का भी आंदोलनकारियों ने कैमरा छीन लिया व हाथापाई की. मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक व पुअनि राजेंद्र सिंह ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित किया. इस संबंध में जेइ राजेश ने बताया कि समस्या से संबंधित बातों को ग्रामीणों के आवेदन के आधार पर विभाग को अवगत करा दिया गया था.
विभागीय उदासीनता के कारण गुरुवार को पीएसएस जाने के क्रम में ग्रामीणों ने चंदौर गांव के समीप जबरन रोक कर मेरे साथ मारपीट की. इस संबंध में विभाग को अवगत कराते हुए सौर बाजार थाना को लिखित आवेदन देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >