ऑपरेशन के दौरान बालक की मौत

पुलिस पर पथराव दो जवान घायल एक जमादार व एक होमगार्ड जवान जख्मी, हथियार छीनने का प्रयास सदर थाना क्षेत्र के भवी साह चौक की घटना तथाकथित यूनानी चिकित्सक कर रही थी ऑपरेशन मौत के बाद डॉक्टर हुई फरार, परिजनों ने किया हंगामा सहरसा : सदर थाना क्षेत्र के भवी साह चौक स्थित एक तथाकथित […]

पुलिस पर पथराव दो जवान घायल

एक जमादार व एक होमगार्ड जवान जख्मी, हथियार छीनने का प्रयास
सदर थाना क्षेत्र के भवी साह चौक की घटना
तथाकथित यूनानी चिकित्सक कर रही थी ऑपरेशन
मौत के बाद डॉक्टर हुई फरार, परिजनों ने किया हंगामा
सहरसा : सदर थाना क्षेत्र के भवी साह चौक स्थित एक तथाकथित यूनानी चिकित्सक कविता कुमारी के निजी क्लिनिक में मंगलवार को मधेपुरा जिले के बालम गढ़िया निवासी नीरज साह के सात वर्षीय पुत्र अमृत कुमार की मौत फोड़ा के ऑपरेशन के दौरान हो गयी. मौत की सूचना मिलते ही परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया. वहीं बच्चे की मौत होते ही तथाकथित डॉक्टर क्लिनिक छोड़ फरार हो गये. सूचना मिलते ही सदर थाना से सअनि अवधेश राम ने सदल बल क्लिनिक पहुंच मामले की जानकारी ली व कार्रवाई का आश्वासन देकर शव को थाना ले जाने की बात कही, लेकिन परिजन डॉक्टर पर कार्रवाई करने व उसे गिरफ्तार करने की मांग पर अडिग रहे. इसी बीच तथाकथित डॉक्टर कविता कुमारी क्लीनिक पहुंच गयी. उसे देखते ही परिजन आक्रोशित हो गये.
स्थिति की गंभीरता को देख डॉक्टर ने फरार होने का प्रयास किया, पर उसे पुलिस अधिकारी ने सूझ बूझ का परिचय देते अपने साथ थाना ले आये. पुलिस के वहां से हटते ही गुस्साये लोगों ने सड़क पर आगजनी कर यातायात बाधित कर दिया. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस परिजनों को शव के साथ थाना जाने के लिये लाने गयी, तो मौजूद लोगों ने पुलिस बल पर हमला कर दिया. इसमें सदर थाना के जमादार अवधेश राम व होमगार्ड जवान गौतम कुमार बुरी तरह जख्मी हो गये.
जख्मी अधिकारी ने बताया कि हमलावरों ने पथराव के साथ साथ हथियार भी छीनने का प्रयास किया है. पुलिस पर हमले की सूचना मिलते ही सदर थानाध्यक्ष भाई भरत के नेतृत्व में पुअनि नीतेश कुमार, उमेश प्रसाद, सअनि धनबिहारी मिश्रा सहित पैंथर व अन्य जवान मौके पर पहुंचे व लोगों को शांत कराया. हालांकि भारी संख्या में पुलिस को देखते ही लोगों ने पुन: हमला कर दिया. इसके बाद पुलिस ने सख्त रवैया अपनाते लोगों को खदेड़ दिया और शव को परिजन के साथ थाना ले आये, जहां से शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >