आज कांवरिये चढ़ायेंगे बाबा पर जल

मटेश्वरधाम . सावन में कोसी क्षेत्र सहित दूर-दूर से आते हैं हजारों श्रद्धालु रविवार को बाजार, स्टेशन सहित सभी ट्रेनें कांवरियों से पटी रहीं सिमरी : सावन मास की शुरुआत के साथ ही आज पहली सोमवारी को काठो के बाबा मटेश्वर धाम में हजारों शिवभक्त जलार्पण करेंगे. एक दिन पूर्व रविवार को भक्तिमय माहौल में […]

मटेश्वरधाम . सावन में कोसी क्षेत्र सहित दूर-दूर से आते हैं हजारों श्रद्धालु

रविवार को बाजार, स्टेशन सहित सभी ट्रेनें कांवरियों से पटी रहीं
सिमरी : सावन मास की शुरुआत के साथ ही आज पहली सोमवारी को काठो के बाबा मटेश्वर धाम में हजारों शिवभक्त जलार्पण करेंगे. एक दिन पूर्व रविवार को भक्तिमय माहौल में हजारों श्रद्धालु विभिन्न ट्रेनों से कांवर लिए बोल बम के जयघोष के साथ मुंगेर के छर्रापट्टी के लिए रवाना हुए. दोपहर बाद सभी शिवभक्त छर्रा पट्टी से जलभर कर पैदल बाबा मटेश्वर के जलाभिषेक के लिए चल पड़े. इधर, सावन की पहली सोमवारी को लेकर रविवार को दिन भर रेलखंड के सोनवर्षा कचहरी, सिमरी बख्तियारपुर, कोपड़िया, धमारा घाट स्टेशन पर मुंगेर जाने वाले भक्तों का तांता लगा रहा. सुबह छह बजे से लेकर दोपहर साढ़े बारह बजे तक रेलखंड के सभी स्टेशन कांवरियों से भरे दिखे. सबसे अधिक भीड़ सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर देखने को मिली.
सुबह नौ बजे से लेकर 11 बजे तक पूरा स्टेशन परिसर केसरिया वस्त्र से लिपटे बमों से भरा दिखा. कांवरियों की संख्या ज्यादा होने से सभी ट्रेनें इनसे ही भरी मालूम पड़ती थी. सावन की सोमवारी को लेकर सिमरी बख्तियारपुर सहित सलखुआ बाजार दिनभर बमों से गुलजार दिखा. उजले और केसरिया वस्त्रों मे सजे बम बोलबम के जयकारों के बीच दोपहर तक बाजार मे जरूरत की चीजों की खरीदारी करते रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >