बाल मजदूरों को कराया मुक्त

सहरसा : जिले में इन दिनों बाल मजदूरों के दलाल के सक्रियता के कारण आये दिन सहरसा से पंजाब व दिल्ली जाने वाले ट्रेनों में बेरोक टोक बाल मजदूरों को दिल्ली पंजाब ले जाया जा रहा है. एक सप्ताह के दौरान चाइल्ड लाइन द्वारा आठ बाल मजदूरों को दिल्ली पंजाब के ले जाने के क्रम […]

सहरसा : जिले में इन दिनों बाल मजदूरों के दलाल के सक्रियता के कारण आये दिन सहरसा से पंजाब व दिल्ली जाने वाले ट्रेनों में बेरोक टोक बाल मजदूरों को दिल्ली पंजाब ले जाया जा रहा है. एक सप्ताह के दौरान चाइल्ड लाइन द्वारा आठ बाल मजदूरों को दिल्ली पंजाब के ले जाने के क्रम में उन्हें मुक्त कराया जा चुका है. मालूम हो कि इसी सप्ताह पंजाब हरियाणा मजदूरी करने के लिए ले जा रहे चार बाल मजदूरों को पूरब बाजार स्थित प्रशांत मोड़ स्थित दलालों की चंगुल से मुक्त कराया गया था.

वही गुरुवार को स्थानीय वीर कुंवर सिंह चौक के निकट से पंजाब व दिल्ली ले जा रहे चार बाल मजदूर को चाइल्ड लाइन के सहयोग से गुप्त सूचना के आधार पर दलालों के चंगुल से बच्चों को मुक्त कराया गया. चाइल्ड लाइन के कोऑर्डिनेटर बाल किशोर झा ने बताया कि गुप्त सूचना पर नवहट्टा से सहरसा आ रही एक बस में कुछ बच्चों को दलाल द्वारा दिल्ली पंजाब काम कराने के लिए ले जाने की सूचना पर बस में छापेमारी कर उक्त बच्चों को बरामद किया गया. वही इसी क्रम में बच्चों को ले जा रहे दलाल भागने में कामयाब रहे. बाल मजदूरी से मुक्त कराये गये नवहट्टा थान क्षेत्र के हेमपुर निवासी भागवत कामत के पुत्र कन्हैया कुमार, महेश्वरी पासवान के पुत्र शंकर कुमार, सुपौल जिले के चंदैल मिरचा निवासी भीम यादव के पुत्र अंगद कुमार, केदली के दीपो साह के पुत्र अजय कुमार(14 वर्ष) है.

उक्त बच्चों ने बताया कि दिल्ली व हरियाणा में काम कराने के लिए उनके मां-बाप को बहला फूसलाकर उन्हें ले जाया जा रहा था. जहां उनसे पानी बेचने व चावल बिनने का काम करवाया जाने वाला था. चाइल्ड लाइन द्वारा स्थानीय थाने को उक्त मामले को लेकर आवेदन देते हुए मुक्त कराये गये बच्चे को उनके माता-पिता के पास सुपुर्द करने की कार्रवाई की जा रही है. श्रम विभाग व अन्य अधिकारियों की इस ओर तत्परता नहीं रहने के कारण इस क्षेत्र में बाल मजदूर दलालों की सक्रियता धीरे-धीरे बढ़ती ही जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >