रामचंद्र विद्यापीठ पारा मेडिकल कॉलेज के शत प्रतिशत ड्रेसर के छात्र हुए सफल

जिले के सोनवर्षा नगर पंचायत स्थित रामचंद्र विद्यापीठ पारा मेडिकल कॉलेज में शनिवार को ड्रेसर सत्र 2022 के छात्रों का फेयरवेल समारोह का उद्घाटन चेयरमैन डॉ रजनीश रंजन ने किया.

ड्रेसर सत्र 2022 के छात्रों का फेयरवेल समारोह का हुआ आयोजन, सहरसा . जिले के सोनवर्षा नगर पंचायत स्थित रामचंद्र विद्यापीठ पारा मेडिकल कॉलेज में शनिवार को ड्रेसर सत्र 2022 के छात्रों का फेयरवेल समारोह का उद्घाटन चेयरमैन डॉ रजनीश रंजन ने किया. साथ ही सभी सफल छात्र-छात्राओं को प्राचार्य डॉ राजन कुमार सिंह ने प्रतीक चिह्न एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया. इस मौके पर चेयरमैन डॉ रजनीश रंजन ने कहा कि पारा मेडिकल परीक्षा समिति एनएमसीएच पटना के परीक्षा नियंत्रक डॉ विश्वेश्वर प्रसाद ने दो दिसंबर 2024 को ड्रेसर सत्र 2022 के परीक्षाफल को जारी करते रामचंद्र विद्यापीठ, नारायण विहार, सोहा, सोनवर्षाराज सहरसा के 35 छात्रों को सफल घोषित किया. चेयरमैन डॉ रजनीश रंजन ने कहा कि महाविद्यालय में ड्रेसर सत्र 2022-23 में कुल नामांकन ही 35 था. आज वे सभी 35 छात्रों ने सफलता हासिल कर महाविद्यालय सहित कोसी प्रमंडल में शत प्रतिशत रिजल्ट देकर एक कीर्तिमान स्थापित किया है. इस सफलता का श्रेय महाविद्यालय के प्राचार्य सहित सभी शिक्षकों को जाता है. महाविद्यालय निदेशिका मनीषा रंजन ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को व्यवहारिक जीवन में गुणवत्ता पूर्ण सेवा करने के लिए शुभकामना दी. फोटो – सहरसा 06 – सफल बच्चों के साथ निदेशक व अन्य.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >