हत्याकांड में आज हो सकता है बड़ा खुलासा

सासाराम नगर. पत्रकार हत्याकांड में आज बड़ा खुलासा हो सकता है. उम्मीद की जा रही कि हत्याकांड का उद्भेदन हो जाये. डीएसपी आलोक रंजन ने बताया कि हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता पप्पू सिंह का रिमांड मिलने पर कांड का उद्भेदन होने की संभावना है. इससे जूड़े तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. उनसे […]

सासाराम नगर. पत्रकार हत्याकांड में आज बड़ा खुलासा हो सकता है. उम्मीद की जा रही कि हत्याकांड का उद्भेदन हो जाये. डीएसपी आलोक रंजन ने बताया कि हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता पप्पू सिंह का रिमांड मिलने पर कांड का उद्भेदन होने की संभावना है. इससे जूड़े तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. उनसे पुलिस को कई अहम सुराग मिले है. कड़ी-कड़ी तुटते जा रही है.
अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. इस कांड का मुख्य साजिशकर्ता पप्पू सिंह से पूछताछ में मिली जानकारी पर पुलिस आखरी किला भी फतह कर लेगी. मुख्य शूटर सुजीत सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस पड़ोसी जिलों से सहयोग ले रही है. जो इनपुट मिल रहे है, उस आधार पर वह पुलिस की गिरफ्त से ज्यादा दूर नहीं है. घटनास्थल अमरा ताब बाजार से भी पुलिस को कई अहम सुराग मिले है. पुलिस मामले के खुलासे के नजदीक है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >