शौचालय नहीं, खुले में कर रहे शौच

किसी भी घर में नहीं बना शौचालय जलापूर्ति व्यवस्था नहीं होने से पानी की किल्लत से जूझ रहे लोग साफ-सफाई नहीं होने से गलियों में लगा कूड़ों का ढेर सासाराम शहर : नगर पर्षद क्षेत्र के वार्ड संख्या 27 में लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी एक भी घर में शौचालय का निर्माण नहीं […]

किसी भी घर में नहीं बना शौचालय
जलापूर्ति व्यवस्था नहीं होने से पानी की किल्लत से जूझ रहे लोग
साफ-सफाई नहीं होने से गलियों में लगा कूड़ों का ढेर
सासाराम शहर : नगर पर्षद क्षेत्र के वार्ड संख्या 27 में लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी एक भी घर में शौचालय का निर्माण नहीं हो सका है. शौचालय नहीं बन पाने के कारण महिलाओं को भी मजबूरी में खुले में ही शौच करने जाना पड़ता है़ गौरतलब है कि जिला प्रशासन द्वारा कई प्रखंडों को शौचमुक्त बनाने के लिए जोर-शोर से अभियान चलाया जा रहा है. ताबड़-तोड़ लोगों के घरों में शौचालय बनावाये जा रहे हैं. वहीं, जिला मुख्यालय के वार्ड संख्या 27 में खुले में शौच करना सबसे बड़ी समस्या है़ यहां लाखों की राशि खर्च के बाद भी बुनियादी सुविधा नहीं मिल रही है़ सफाई नहीं होने से वार्ड की गलियों में व सड़कों पर गंदगी फैला रहता है़ डस्टबीन नहीं होने के कारण जिसका जहां मन किया वहीं कूड़ा-कचरा फेंक देते हैं.
घरों तक पीने का पानी नहीं पहुंच पा रहा है. वार्डवासियों को दूसरे वार्ड से पीने के पानी की व्यवस्था करनी पड़ती है़ सड़क व गली का निर्माण भी सही ढंग से नहीं हो पाया है. पीसीसी ढलाई के कुछ माह बाद ही सड़क व गलियों की हालत जर्जर हो गयी है. नाली का निर्माण भी आधा-अधूरा हो पाया है. इसके कारण जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो रही है. जलनिकासी की मुकम्मल व्यवस्था नहीं होने के कारण गलियों में नाली का पानी का बह रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >