मामूली रंजिश में हुआ खूनी संघर्ष, सात घायल

सासाराम/करगहर : सिढी ओपी के बैसपुरा तथा रतनपुरा गांवों में शुक्रवार को हुए खूनी संघर्ष के पीछे पुलिस की निष्क्रियता सामने आयी है. बताया जाता है कि बुधवार को जब बैसपुरा निवासी आत्मानंद बिहगंम तथा रतनपुरा निवासी धर्मवीर उर्फ भुटाली के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी. उसके अगले दिन गुरुवार की शाम […]

सासाराम/करगहर : सिढी ओपी के बैसपुरा तथा रतनपुरा गांवों में शुक्रवार को हुए खूनी संघर्ष के पीछे पुलिस की निष्क्रियता सामने आयी है. बताया जाता है कि बुधवार को जब बैसपुरा निवासी आत्मानंद बिहगंम तथा रतनपुरा निवासी धर्मवीर उर्फ भुटाली के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी. उसके अगले दिन गुरुवार की शाम

जब बैसपुरा निवासी आत्मानंद बिहंगम नामक युवक कुदरा से बाजार करके अपने गांव लौट रहा था तो उसी समय रतनपुरा निवासी युवक धर्मवीर उर्फ भुटाली ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर डाली थी. अपने साथ हुई घटना की जानकारी जब उसने परिजनों और गांव के लोगों को दी तो उसके परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गये और रतनपुरा गांव जाने के लिए तैयार हो गये लेकिन स्थानीय चौकीदार राजेन्द्र पासवान ने लोगों को यह आश्वासन देकर मामले को शांत करा दिया कि उसने पुलिस को फोन कर दिया है और वे जल्द ही आ रहे हैं लेकिन

चौकीदार और पीड़ित युवक द्वारा सूचना दिये जाने के बावजूद पुलिस नहीं पहुंची. अगले दिन यानी शुक्रवार को पुलिस केवल रतनपुरा गांव में गयी जिससे बैसपुरा गांव के ग्रामीण तथा पीड़ित पक्ष के लोग आक्रोशित हो गये. इसका नतीजा यह हुआ कि शुक्रवार की देर शाम धर्मवीर उर्फ भुटाली ने अपने साथियों के साथ मिलकर कुदरा से बाजार करके अपनी माँ के साथ घर लौट रहे
बैसपुरा गाँव के युवक शत्रुधन पासवान की पिटाई कर दी और गाली-गलौज की. इसके बाद ही दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गयी जिसमें एक महिला समेत सात लोग जख्मी हो गये. पुलिस ने दोनों पक्षों के 100 से अधिक लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है.
पवित्र जल में स्नान कर व्रतियों ने किया खरना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >