छठ की तैयारी में जुटे शहरवासी

चार को नहाय खाय, छह को पहला अर्घ घरों में होने लगी व्रत की तैयारी छठ गीतों से गूंजने लगा शहर का कोना-कोना सासाराम शहर : छठ पर्व की तैयारी शुरू हो गयी है़ जगह-जगह तैयारी की झलक भी दिख रही है़ बाजार में भी पूजा के संबंधित सामान सजने लगे हैं. छठ गीतों से […]

चार को नहाय खाय, छह को पहला अर्घ
घरों में होने लगी व्रत की तैयारी
छठ गीतों से गूंजने लगा शहर का कोना-कोना
सासाराम शहर : छठ पर्व की तैयारी शुरू हो गयी है़ जगह-जगह तैयारी की झलक भी दिख रही है़ बाजार में भी पूजा के संबंधित सामान सजने लगे हैं. छठ गीतों से शहर गूंजने लगा है. छठ घाटों को बनाने का काम भी शुरू हो गया है. घरों में महिलाएं गेहूं धोने की तैयारी में जुट गयी है.
फल मंडी में फलों का ट्रक आना शुरू हो गया है. व्यापारी फल की दुकान लगाने की तैयारी करने लगे है. ग्रामीण क्षेत्रों में ईखों की कटाई शुरू हो गयी है. ज्योतिषाचार्य सुर्दशन पांडेय ने बताया कि चार नवंबर को छठव्रती नहाय-खाय करेंगे. पांच को खरना होगा, जबकि छह को अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को पहला अर्घ दिया जायेगा. सात नवंबर को उगते हुए सूर्य को अर्घ देने के साथ ही चार दिवसीय महापर्व समाप्त हो जायेगा.
16 दिनों का होगा शुक्ल पक्ष
इस वर्ष कार्तिक शुक्ल पक्ष 16 दिनों का होगा. इसका मुख्य कारण है पंचमी तिथि में वृद्धि होना. इस वर्ष पंचमी तिथि दो दिन मनायी जायेगी. चार व पांच नवंबर को पंचमी तिथि पर रही है. इसी कारण छठ छह नवंबर को पड़ रहा है.
छठ गीतों से गूंजने लगा शहर
छठी माई के गीतों से शहर के गली-मुहल्ले गूंजने लगी है. घर में महिलाएं छठी माई के गीत गुनगुना रही है, तो बाजारों में लोक कलाकारों के कैसेट बज रहे है. इससे पूरा माहौल छठ मय होने लगा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >