छठ घाटों पर लगा कूड़े का अंबार

तालाबों के पास गंदगी से घाट निर्माण करना हुआ मुश्किल घाट की सुरक्षा को लेकर व्रती हैं चिंतित सासाराम शहर : दीपावली का त्योहार बीत गया. छठ की तैयारी घरों में होने लगी है. पहला काम नदी, नहर व तालाबों पर घाट तैयार करना होता है. अधिकांश तालाबों की सफाई नहीं होने से लोगों को […]

तालाबों के पास गंदगी से घाट निर्माण करना हुआ मुश्किल
घाट की सुरक्षा को लेकर व्रती हैं चिंतित
सासाराम शहर : दीपावली का त्योहार बीत गया. छठ की तैयारी घरों में होने लगी है. पहला काम नदी, नहर व तालाबों पर घाट तैयार करना होता है. अधिकांश तालाबों की सफाई नहीं होने से लोगों को घाट तैयार करना मुश्किल हो रहा है. आस्था के इस महाव्रत में साफ-सफाई का बहुत ही महत्व होता है. छठ घाटों की अब तक सफाई नहीं होने से घाट बनानेवाले चिंतित हैं.
अगर अभी घाट बनाते हैं, तो सफाई के दौरान व नष्ट हो जाएंगे. सफाई के बाद घाट बनाने की जगह मिलेगी या नहीं. यह भी चिंता का विषय है. महाव्रत के लिए अब गिने-चुने दिन शेष बचे हैं. प्रशासन व नगर पर्षद के अधिकारी व कर्मचारी कई दिन पहले ही शहर के छठ घाटों का मुआयना कर चुके हैं. कुछ दिन पहले डीएम भी छठ घाटों का मुआयना करने निकले थे. कई निर्देश जारी हुए.घाटों का सफाई होना बाकी : शहर के प्रमुख तालाब वर्तमान समय में कचरों से भरे पड़े हैं.
मूर्ति विसर्जन व पूजा के लिए बने दुर्गा कुंड हो या बाबीजी का तालाब. बल्डिहवा तालाब हो या नयका तालाब. कमोबेष सभी तालाबों के घाटों की सफाई होनी बाकी है. ऐसे में घाट बनाना मुष्किल हो रहा है. शहर के निवासी रामनारायण सिंह, कामेश्वर प्रसाद, बृजकिशोर सिन्हा आदि ने कहा कि शहर में छठ करनेवालों की संख्या बढ़ी है. पहले के कई तालाब अब छठ करने लायक नहीं बचे हैं. गिने चुने तालाब हैं, वहां भी सफाई पहले नहीं होने से घाट बनाने में परेशानी हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >