मां लक्ष्मी की आराधना शुरू

तैयारी. रंगीन झालरों से जगमग हुआ शहर का कोना-कोना सासाराम शहर : प्रकाश पर्व दीपावली को लेकर शहर रंगीन व आकर्षक झालरों से जगमग हो गया है. गली से लेकर सड़कों तक रंग-बिरंगी रोशनी अपनी दिव्य छटा बिखेर रही है. लोग लक्ष्मी की अगवानी में उत्साह से परिपूर्ण हैं. घर व दुकानें चकाचक दिख रही […]

तैयारी. रंगीन झालरों से जगमग हुआ शहर का कोना-कोना

सासाराम शहर : प्रकाश पर्व दीपावली को लेकर शहर रंगीन व आकर्षक झालरों से जगमग हो गया है. गली से लेकर सड़कों तक रंग-बिरंगी रोशनी अपनी दिव्य छटा बिखेर रही है. लोग लक्ष्मी की अगवानी में उत्साह से परिपूर्ण हैं. घर व दुकानें चकाचक दिख रही है. लोग शहरवासी अपने घरों व प्रतिष्ठानों को चमकाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. सजाने संवारने का काम अंतिम चरणों में है. लक्ष्मी गणेश की मूर्ति की खरीदारी को लेकर बाजारों में दिन भर चहल-पहल बनी रही.
वहीं बच्चे पटाखा व फुलझड़ी खरीदने में मशगुल रहे. शनिवार होने के कारण लोग दोपहर में ही दफतरों से निकल बाजारों में खरीदारी की. लक्ष्मी-गणेश की पूजा को ले घरों में तैयारी शुरू कर दी है. शुहर को आकर्षक व मनमोहक रंगीन लाइटों से दुल्हन की तरह सजाया गया है. लोगों का बाहर से देर शाम तक अपने घरों पर आने का क्रम जारी रहा.
लक्ष्मी के स्वागत के लिए लोग गली-मुहल्लों की साफ-सफाई में जुटे रहे. दीपावली पर्व की पारंपरिक मिठाई हाथी घोड़ा व लाई मूरी की जम कर बिक्री हुई. बाजारें में खरीदारों की बढ़ी भीड़ से दुकानों पर तिल भर भी रखने की जगह नहीं बची थी. धनतेरस पर खरीदारी करने के बाद शहरवासी शनिवार को घरों को सजाने में व्यस्त रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >