लक्ष्मी-गणेश'' की डिमांड

उमंग. घर की सजावट के सामान से पटा बाजार सासाराम शहर : दीपावली को ले बाजार सज धज कर तैयार हो चुका है. जैसे-जैसे पर्व का दिन नजदीक आ रहा है. वैसे-वैसे बाजार में दीपावली की खुमारी बढ़ती जा रही है. चारों ओर दुकानें सजने लगी है. पूजा के लिए लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति सभी को […]

उमंग. घर की सजावट के सामान से पटा बाजार
सासाराम शहर : दीपावली को ले बाजार सज धज कर तैयार हो चुका है. जैसे-जैसे पर्व का दिन नजदीक आ रहा है. वैसे-वैसे बाजार में दीपावली की खुमारी बढ़ती जा रही है. चारों ओर दुकानें सजने लगी है. पूजा के लिए लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति सभी को आकर्षित कर रही है. घर की सजावट में प्रयोग की जाने वाली वस्तुओं से भी बाजार पट गया है. शहर के गोला बाजार, धर्मशाला रोड, चौखंडी पथ, नवरतन बाजार, जानी बाजार में दुकानें सज-धज कर तैयार हो चुकी है.
कारीगर मूर्तियों व खिलौनों का रंग-रोगन कर बाजार में बिक्री के लिए ले आये हैं. नवरतन बाजार स्थित स्थायी दुकानों में पारंपरिक बरतनों के अलावा इस बार कई नयी डिजाइनवाले बरतन भी उपलब्ध है. पर्व के करीब आते ही सड़क के किनारे फूटपाथ पर बरतन, खिलौने, मूर्ति व पटाखों की अस्थायी दुकानें भी लग चुकी है. दुकानदारों ने घंटी, लोटनी, डलिया, कटोरी, छिपली के साथ गणेश लक्ष्मी की मूर्ति, हुमाददानी सहित पूजन में इस्तेमाल होने वाले अन्य बरतनों का पूरा स्टॉक है.
मिट्टी के दीपकों का सजा बाजार: इस दीपावली पर चाइनीज वस्तुओं के बहिष्कार का असर बाजारों में दिख रहा है. पिछले साल की अपेक्षा इस बार मिट्टी के दीपकों का बाजार अधिक सजा हुआ है. कारीगर भी खुश हैं कि शायद इस बार की दीपावली पर दीपकों की बिक्री अधिक हो. वहीं मिट्टी से बने भगवान गणेश व लक्ष्मी की मूर्ति के अलावा रंग-बिरंगे खिलौने अपनी भव्यता को बिखेर रहे रहे है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >