इको फ्रेंडली दीपावली मनाने की अपील

सासाराम शहर : ईश्वरचंद विद्यासागर के छात्रों ने गुरुवार को इको फ्रेंडली दीवाली मनाने को ले जागरूकता रैली निकाली. स्कूल के संरक्षक जगदीश नारायण सिंह व डॉ राजेश नारायण ने हरी झंडी दिखा कर रैली को रवाना किया. छात्रों ने इको दीवाली मनाएंगे, पर्यावरण बचाएगें. पटाखे नहीं जलाएंगे, घी के दीप जलाएंगे के स्लोगन के […]

सासाराम शहर : ईश्वरचंद विद्यासागर के छात्रों ने गुरुवार को इको फ्रेंडली दीवाली मनाने को ले जागरूकता रैली निकाली. स्कूल के संरक्षक जगदीश नारायण सिंह व डॉ राजेश नारायण ने हरी झंडी दिखा कर रैली को रवाना किया. छात्रों ने इको दीवाली मनाएंगे, पर्यावरण बचाएगें. पटाखे नहीं जलाएंगे, घी के दीप जलाएंगे के स्लोगन के साथ शहर में जागरूकता रैली निकाली. इस दौरान लोगों से इको फ्रेंडली दीवाली मनाने की अपील की. रैली में राजीव रंजन, रमेश चंद्र त्रिपाठी, नवीन कुमार, आरवी पांडेय, अभिनव कुमार, मनोज कुमार, एलएम दूबे, श्रुति स्नेहा, मुस्कान अंबिका, नेहा, मोहित, अंकित, सोनम, सूरज, कोमल आदि शामिल थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >