लूट की योजना बनाते पांच अपराधी गिरफ्तार

धराये लोगों के पास से दो कट्टा, 15 कारतूस व छह मोबाइल बरामद आरोपित तीन टेंपो सहित कई लूट की घटनाओं में थे शामिल अकोढ़ीगोला : थाना क्षेत्र के बाघाखोह मोड़ के समीप लूट की योजना बनाते पांच अपराधियों को अकोढ़ी गोला व राजपुर पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया. रविवार को मुख्यालय सह […]

धराये लोगों के पास से दो कट्टा, 15 कारतूस व छह मोबाइल बरामद
आरोपित तीन टेंपो सहित कई लूट की घटनाओं में थे शामिल
अकोढ़ीगोला : थाना क्षेत्र के बाघाखोह मोड़ के समीप लूट की योजना बनाते पांच अपराधियों को अकोढ़ी गोला व राजपुर पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया. रविवार को मुख्यालय सह प्रभारी डीएसपी जितेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि कुछ अपराधी बाघाखोह मोड़ के समीप अपराध की योजना बना रहे हैं.
अकोढ़ी गोला थानाध्यक्ष विवेक राज, राजपुर थानाध्यक्ष रवि रंजन, एसआइ नसीम अहमद के नेतृत्व में पुलिस ने घेराबंदी कर बघैला थाना क्षेत्र के सुअरा टोला निवासी अपराधियों के मुख्य सरगना इंद्रमा यादव, स्थानीय थाना क्षेत्र के यदवां निवासी पंचयात चुनाव के बीडीसी प्रत्याशी घनजी राम व उप सरपंच के भाई सिगांसन राम, बंधपा निवासी पंचायत सदस्य देवमुना राम, मठियां निवासी योगेन्द्र गिरि को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस को तलाशी के क्रम में इंद्रमा यादव के पास से दोनाली कट्टा, धनजी राम के पास से एक देशी कट्टा सहित 315 बोर का 15 जिंदा कारतूस व छह मोबाइल बरामद किया गया़
उन्होंने बताया कि सभी अपराधी बाघाखोह मोड़ के समीप किसी बड़ी लूट की घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी अपराधियों को धर दबोचा. पुलिस के हत्थे चढ़े अपराधियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि 2 जनवरी 2016 को डिहरी से टेंपो भाड़े पर लेकर निकले थे और तेतराढ़ के समीप चालक को कट्टा का भय दिखा कर टेंपो लूट कर भाग निकले थे.
वहीं एक वर्ष पूर्व भी तेतराढ़ बुधुआं पथ पर बाघाखोह मोड़ के समीप भी टेम्पो लूट की घटना को अंजाम दिया था. वहीं राजपुर थाना क्षेत्र के कुसुम्हरा मोड़ के आगे नहर मोड़ के समीप टेम्पो लूट की घटना को अंजाम दिया था. अपराधियों ने राजपुर, बघैला, अकोढ़ी गोला व दरिहट क्षेत्र में हुई चोरी में संलिप्तता स्वीकारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >