मजदूरी का भुगतान नहीं करने का आरोप

सासाराम (ग्रामीण) : जिले के दिनारा प्रखंड की चिलहरूआ पंचायत के खैरहीं कला गांव में मनरेगा द्वारा कराये जा रहे पौधारोपण में शामिल जॉब कार्डधारियों ने मजदूरी भुगतान नहीं करने के मामले को लेकर डीएम को संदीप कुमार को आवेदन दिया. इसमें रोजगार सेवक पर 16 महीने बीतने के बावजूद मजदूरी का भुगतान नहीं करने […]

सासाराम (ग्रामीण) : जिले के दिनारा प्रखंड की चिलहरूआ पंचायत के खैरहीं कला गांव में मनरेगा द्वारा कराये जा रहे पौधारोपण में शामिल जॉब कार्डधारियों ने मजदूरी भुगतान नहीं करने के मामले को लेकर डीएम को संदीप कुमार को आवेदन दिया. इसमें रोजगार सेवक पर 16 महीने बीतने के बावजूद मजदूरी का भुगतान नहीं करने व मनरेगा में लूट खसोट करने का आरोप लगाया है.

आवेदन में कहा गया है कि योजना में खानापूर्ति की गयी है. चिलहरूआ में उसी स्थान पर पुन: पौधारोपण करने, पिपरा गांव में बगैर पौधारोपण किये राशि निकासी करने के आरोप लगाये गये हैं. आरोप लगाने वालों में रामा शंकर चौधरी, कृष्णा सिंह, जगनारायण पाठक, अजरुन सिंह सहित कई लोग शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >