हादसे में पांच की मौत

सासाराम/नोखा/शिवसागर (रोहतास) : सासाराम-आरा मुख्य मार्ग पर बैजला पेट्रोल पंप के निकट सासाराम से नटवार जा रही हरिओम बस पलट गयी. रविवार की देर शाम हुई इस दुर्घटना में बस में सवार दो लोगों की मौत हो गयी और सात लोग घायल हो गये. घायलों को स्थानीय लोगों व पुलिस ने सदर अस्पताल में भरती […]

सासाराम/नोखा/शिवसागर (रोहतास) : सासाराम-आरा मुख्य मार्ग पर बैजला पेट्रोल पंप के निकट सासाराम से नटवार जा रही हरिओम बस पलट गयी. रविवार की देर शाम हुई इस दुर्घटना में बस में सवार दो लोगों की मौत हो गयी और सात लोग घायल हो गये. घायलों को स्थानीय लोगों व पुलिस ने सदर अस्पताल में भरती कराया.

इसके अलावा अन्य सड़क दुर्घटनाओं में भी तीन लोगों की मौत हो गयी. नोखा प्रतिनिधि के अनुसार, बाइपास स्थित बाजार के पश्चिम पट्टी मुहल्ले पर एक ट्रक के पलट जाने से कृष्णापुर के 40 वर्षीय कन्हैया साह की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. गिरधरियां मोड़ के पास सड़क पार करने दौरान नौडिहां निवासी सीताराम चौधरी की पोती प्रियंका वाहन की टक्कर से मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >