नप मुख्य पार्षद के चुनाव के लिए सूचना जारी

सासाराम कायार्लय : मुख्य पार्षद का चुनाव 25 जून को होना है. इसको लेकर बुधवार को सभी पार्षदों को नगर पर्षद ने बैठक की सूचना जारी कर दी. इओ मनीष कुमार ने बताया कि विशेष बैठक के लिए पार्षदों को सूचना पत्र के माध्यम से भेजा गया है. डीएम के निर्देशानुसार कार्य किया जा रहा […]

सासाराम कायार्लय : मुख्य पार्षद का चुनाव 25 जून को होना है. इसको लेकर बुधवार को सभी पार्षदों को नगर पर्षद ने बैठक की सूचना जारी कर दी. इओ मनीष कुमार ने बताया कि विशेष बैठक के लिए पार्षदों को सूचना पत्र के माध्यम से भेजा गया है. डीएम के निर्देशानुसार कार्य किया जा रहा है.
गौरतलब है कि मुख्य पार्षद नाजिया बेगम की बर्खास्तगी के बाद रिक्त पड़े पद के चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने 25 जून की तिथि मुकर्रर की है. इसी संदर्भ में 17 जून तक सभी पार्षदों को विशेष बैठक के लिए सूचना जारी करने का निर्देश था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >