कंचनपुर में घटना के एक दिन पहले की थी रेकी

ईंट भट्ठों पर हमला करने के मामले में ग्रामीणों ने दी पुलिस को जानकारी सासाराम (नगर) : कंचनपुर में रविवार को हुई नक्सली घटना को लेकर पुलिस ने दर्जनों गांवों में फ्लैग मार्च किया. एसपी के निर्देश पर सासाराम अनुमंडल पुलिस संबंधित दर्जनों गांवों में फ्लैग मार्च किया. टीम का नेतृत्व कर रहे नोखा सर्किल […]

ईंट भट्ठों पर हमला करने के मामले में ग्रामीणों ने दी पुलिस को जानकारी
सासाराम (नगर) : कंचनपुर में रविवार को हुई नक्सली घटना को लेकर पुलिस ने दर्जनों गांवों में फ्लैग मार्च किया. एसपी के निर्देश पर सासाराम अनुमंडल पुलिस संबंधित दर्जनों गांवों में फ्लैग मार्च किया. टीम का नेतृत्व कर रहे नोखा सर्किल इंस्पेक्टर बीके सिंह ने बताया कि फ्लैग मार्च धनकाढ़ा गांव से शुरू हुआ जो लेरूआ पांडेयपुर, कंचनपुर, जमूहार, कउपाडीह, चांदी, जयपुर, रामपुर, बघैला होते हुए वापस मुफस्सिल थाना लौट आया.
फ्लैग मार्च में मुफस्सिल, अगरेर, नोखा, बड्डी, दरिगांव, राजपुर, बघेला थानों की पुलिस सहित सैप व एसटीएफ के जवान शामिल थे. फ्लैग मार्च से स्थानीय ग्रामीणों के हौसले बुलंद है. फ्लैग मार्च के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस को कई अहम जानकारी दी. कंचनपुर घटना के एक दिन पहले क्षेत्र में अनजान चेहरे को देखे जाने की जानकारी हासिल करने की बात ग्रामीणों ने पुलिस को बतायी.
ग्रामीणों ने पुलिस अधिकारियों से पुलिस गश्त तेज करने का अनुरोध किया. गौरतलब है कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के के कंचनपुर गांव स्थित ईंट भट्ठा पर सशस्त्र नक्सली दस्ता (टीपीसी) ने लेवी लेने के उद्देश्य से कर्मियों पर हमला कर घायल कर दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >