अकबरपुर : प्रखंड के सभी पंचायत में उप मुखिया व प्रखंड स्तर पर प्रमुख, उपप्रमुख बनने व बनाने की कवायद तेज हो गयी है. प्रमुख की दावेदारी खुल कर सामने नहीं आ रही है. लेकिन, हर पंचायत में उप मुखिया के प्रत्याशी हर वार्ड में दौड़ते नजर आ रहे हैं. कहीं जातीय समीकरण, तो कहीं अपना जुगाड़ लगा दवा पेश करते नजर आ रहे हैं.
शपथ समारोह 23 से
अकबरपुर. पंचायत चुनाव की अंतिम प्रक्रिया शपथ ग्रहण समारोह रोहतास प्रखंड में 23 जून से 26 जून तक करायी जायेगी. निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि 23 जून को रोहतासगढ़, तुंबा, तेलकप 24 जून को रसूलपुर, बंजारी समहुता, 25 को बकनौरा अकबरपुर उचैला व 26 जून को नावाडीह सदस्य, वार्ड सदस्य का शपथ करायी जायेगी.
