आप की बैठक में भ्रष्टाचारमुक्त विकास पर जोर

डेहरी ऑन सोन : म आदमी पार्टी (आप) की काराकाट लोकसभा इकाई की एक बैठक बुधवार को यहां हुई, जिसमें भ्रष्टाचारमुक्त विकास पर जोर दिया गया. मौर्या भवन में हुई इस बैठक में काराकाट लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले औरंगाबाद और रोहतास जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों-नबीनगर, ओबरा, गोह, डेहरी, नोखा, एव काराकाट के सक्रिय […]

डेहरी ऑन सोन : म आदमी पार्टी (आप) की काराकाट लोकसभा इकाई की एक बैठक बुधवार को यहां हुई, जिसमें भ्रष्टाचारमुक्त विकास पर जोर दिया गया. मौर्या भवन में हुई इस बैठक में काराकाट लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले औरंगाबाद और रोहतास जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों-नबीनगर, ओबरा, गोह, डेहरी, नोखा, एव काराकाट के सक्रिय पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया.
इस बैठक में पार्टी के बिहार राज्य सह-प्रभारी एवं दिल्ली उच्च न्यायालय के अधिवक्ता ॠषिकेश कुमार, काराकाट लोकसभा क्षेत्र के केंद्रीय पर्वेक्षक डॉ वेद प्रकाश के अतिरिक्त शशिकान्त सिंह तथा मिथिलेश कुमार भी उपस्थित हुए. बैठक में देश में भाईचारा युक्त और अपराध व भ्रष्टाचारमुक्त विकास की अवधारणा को जन-जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया. बैठक में नेताओं ने कहा कि संगठन मजबूत होते ही कार्यक्रम और आंदोलन की रफ्तर और तेज कर दी जायेगी. इसके साथ ही समाज सेवा का भी काम आगे बढ़ाया जायेगा.
संगठन मजबूत होने के बाद आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का प्रस्ताव पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को भेजा जायेगा. बैठक की अध्यक्षता डॉ राम भुलाई राम ने की. बैठक में काराकाट लोकसभा संयोजक ग़ुलाम कुन्दनम्, कोषाध्यक्ष नरेंद्र मौर्या, सह संयोजक प्रो असरार अहमद, विजय सिंह, युवा संयोजक आलोक कुमार यादव, सचिव गोपाल कृष्ण राय, शंकर मोहिंता, उदय पांडेय व शत्रुघ्न प्रसाद सिंह सहित कई सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >