नोखा नगर पंचायत अध्यक्ष को मिली राहत

सासाराम (कोर्ट) : खा नगर पंचायत अध्यक्ष शोभा देवी ने राहत की सांस ली विपक्षी शाहनवाज बानो द्वारा वर्ष 2012 में चुनाव में धांधली के आरोप का मुकदमा न्यायालय ने खारिज कर दिया है. मुकदमा में मुख्य पार्षद व निर्वाची पदाधिकारी सहित छह लोगों को आरोपित बनाया गया था. मुंसिफ दो रणजीत कुमार की अदालत […]

सासाराम (कोर्ट) : खा नगर पंचायत अध्यक्ष शोभा देवी ने राहत की सांस ली विपक्षी शाहनवाज बानो द्वारा वर्ष 2012 में चुनाव में धांधली के आरोप का मुकदमा न्यायालय ने खारिज कर दिया है. मुकदमा में मुख्य पार्षद व निर्वाची पदाधिकारी सहित छह लोगों को आरोपित बनाया गया था.
मुंसिफ दो रणजीत कुमार की अदालत ने मंगलवार को चुनाव के बाद संख्या 1/2012 में सुनवाई करते हुए मुकदमों को खारिज कर दिया. गौरतलब है कि 9 जून, 2012 को मुख्य पार्षद का चुनाव हुआ था.
उस चुनाव में शोभा देवी को नौ वोट व शाहनवाज बानो को छह वोट मिले थे. शाहनवाज बानों ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए 4 अगस्त, 2012 को एक मुकदमा दायर किया था. मुकदमे में मुख्य पार्षद निर्वाची पदाधिकारी सहित छह को आरोपित किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >