सड़क दुर्घटना में मौत से कोलाइबरना में सन्नाटा

अकोढ़ीगोला : कोढ़ीगोला के बराढ़ी गेट के समीप सड़क दुर्घटना में कोलाईबरना निवासी दशरथ सिंह की मौत की खबर गांव में पहुंचते ही मातमी सन्नाटा पसर गया. खबर सुनते ही लोग अकोढ़ीगोला की ओर भागे. वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. पत्नी धनपातो ने पति की मौत की खबर सुनते ही अचेत होकर गिर […]

अकोढ़ीगोला : कोढ़ीगोला के बराढ़ी गेट के समीप सड़क दुर्घटना में कोलाईबरना निवासी दशरथ सिंह की मौत की खबर गांव में पहुंचते ही मातमी सन्नाटा पसर गया. खबर सुनते ही लोग अकोढ़ीगोला की ओर भागे. वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. पत्नी धनपातो ने पति की मौत की खबर सुनते ही अचेत होकर गिर पड़ी. रोने बिलखने की आवाज सुन कर आस पड़ोस की महिलाएं उसे घर की चल पड़ी. महिलाएं उसकी पत्नी को संभालती रही. होश आने पर दहाड़ मार कर रोने लगती. इससे अन्य महिलाएं भी अपने आप को संभाल नहीं पाती.
वहीं, बेटा दिनेश पिता की मौत की खबर मिलते ही धहाड़ मार कर रोने लगा. लोग उसे संभालते हुए दुर्घटना स्थल पर पड़े शव के पास ले गये. रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहा. लोग परिजनों को ढांढ़स बंधवाते रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >