ससुराल में युवक की गला दबा हत्या

इंद्रपुरी/नासरीगंज : इंद्रपुरी थाना क्षेत्र के महौली गांव में शनिवार की रात 24 वर्षीय एक युवक की गला दबा कर हत्या कर दी गयी. युवक नासरीगंज थाना क्षेत्र के मरझियां गांव के नबी अंसारी का बेटा मंजूर अंसारी बताया जा रहा रहा है़ थानाध्यक्ष पंकज सैनी ने बताया कि पीड़ित पिता ने हत्या के मामले […]

इंद्रपुरी/नासरीगंज : इंद्रपुरी थाना क्षेत्र के महौली गांव में शनिवार की रात 24 वर्षीय एक युवक की गला दबा कर हत्या कर दी गयी. युवक नासरीगंज थाना क्षेत्र के मरझियां गांव के नबी अंसारी का बेटा मंजूर अंसारी बताया जा रहा रहा है़
थानाध्यक्ष पंकज सैनी ने बताया कि पीड़ित पिता ने हत्या के मामले में उसकी पत्नी शकीला बेगम, सास सहित जलालुद्दीन अंसारी, हुसनैन अंसारी व मुहाउद्दीन अंसारी पर आरोप लगाया है. पिता के अनुसार सोमवार की सुबह फोन से सूचना मिली कि उनका बेेटे की ससुराल में मौत हो गयी है़ बेटे के चेहरे पर मारपीट और गले पर चोट खरोच के निशान है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेज दिया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है.
गया था विदाई कराने वापस, लौटा शव
हंसी खुशी गया था, अपनी पत्नी का विदाई कराने. लेकिन, घर आया उसका शव. मरोझिया गांव के नबी अंसारी के घर में लोग बहू के आने की राह देख रहे थे. लेकिन, बेटे का शव पहुंचने पर कोहराम मच गया. सोमवार की दोपहर नबी अंसारी के बेटा 25 वर्षीय मंजूर आलम का शव पहुंचते ही महिलाएं चित्कार कर उठी.
उसकी मौत उसके ससुराल में हो गयी थी. रविवार को वह अपनी पत्नी की विदाई कराने इंद्रपुरी के भटौली गांव गया था. मृतक इटिमा में अपनी साईकिल की दुकान चला था. गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी. भाई मंसूर आलम व उसकी छोटी बहन की दहाड़ मार रोने से आस-पास के इकट्ठी भीड़ की आंखे भी नम हो गयी. मंजूर आलम ससुराल भटौली मानिकपुर विदाई कराने गया था. लेकिन उसके ससुराल वालों ने विदाई नहीं किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >