नगर पर्षद में ही रखा कचरा

दो दिन पहले रैप ने नगर पर्षद से शहर से निकलनेवाले कचड़ों को फेंकने के लिए जगह चिह्नित करने की मांग की थी़ इसके लिए दो दिन का समय दिया गया था़ समय पूरा होने पर नगर पर्षद द्वारा कोई कदम नहीं उठाये जाने पर विरोध स्वरूप रैप के सदस्यों ने कूड़े को नगर पर्षद […]

दो दिन पहले रैप ने नगर पर्षद से शहर से निकलनेवाले कचड़ों को फेंकने के लिए जगह चिह्नित करने की मांग की थी़ इसके लिए दो दिन का समय दिया गया था़ समय पूरा होने पर नगर पर्षद द्वारा कोई कदम नहीं उठाये जाने पर विरोध स्वरूप रैप के सदस्यों ने कूड़े को नगर पर्षद परिसर में ही जमा कर विरोध जताया़

सासाराम (ग्रामीण) : रिवूल्यूशन अगेंस्ट पॉल्यूशन (रैप) ने शुक्रवार को नगर पर्षद कार्यालय परिसर में कूड़ा रख कर विरोध प्रदर्शन किया. रैप के सदस्यों ने नगर पर्षद के खिलाफ जम कर नारेबाजी की.

रैप ने शहर के मुहल्ले के कूड़े को सार्वजनिक स्थलों पर फेंके जाने के विरोध में दो दिन पहले ही शहर में रखे गये कूड़ेदान की जानकारी मांगी थी. लेकिन, नगर पर्षद प्रशासन द्वारा समूचित जानकारी नहीं दिये जाने के बाद शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया गया. रैप के मनिराज सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया. मनिराज ने बताया कि शहर के मुहल्लों से निकले कूड़े को शहर के सार्वजनिक स्थानों पर डंप किया जाता है. जिसके दुर्गंध से संक्रामक बीमारी फैलने की संभावना बनी हरती है़ प्रदर्शन करनेवालों में विनीत, आदिल, अंकूर, अमित, नीरज, पंकज, प्रिंस व संजीत सहित अन्य शामिल थे.

तीखी नोख झोंक भी हुई : रिवोल्यूशन अंगेस्ट पॉल्यूशन (रैप) ने चार मई को नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी को ज्ञापन दे कर शहर के कूड़ेदान व डंपिंग स्थल की जानकारी दो दिन के भीतर मांगी थी. लेकिन, जानकारी नहीं दी गयी व डंपिंग स्थल की व्यवस्था नहीं की गयी.

रैप द्वारा जानकारी मांगे जाने पर नगर पर्षद के इओ व रैप सदस्यों में तीखी नोंक-झोंक हुई. इसके बाद इओ ने लिखित रूप से जानकारी देने का आश्वासन दिया. सोमवार को नगर पर्षद की बुलाई गयी बैठक में रैप सदस्यों को भी शामिल करने का आश्वासन भी मिला. इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने आंदोलन स्थगित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >