छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति के कागजात व जेवर बरामद

एसएफसी के जिला प्रबंधक के घर निगरानी ने की छापेमारी सासाराम (नगर) : नगर थाना क्षेत्र के गोपालगंज मुहल्ला में एसएफसी के जिला प्रबंधक राम वकील पांडेय के मकान में पटना से आयी निगरानी की टीम ने रविवार को छापामारी की. प्रबंधक फिलवक्त मोतिहारी में पदस्थापित है. निगरानी के डीएसपी विजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया […]

एसएफसी के जिला प्रबंधक के घर निगरानी ने की छापेमारी
सासाराम (नगर) : नगर थाना क्षेत्र के गोपालगंज मुहल्ला में एसएफसी के जिला प्रबंधक राम वकील पांडेय के मकान में पटना से आयी निगरानी की टीम ने रविवार को छापामारी की. प्रबंधक फिलवक्त मोतिहारी में पदस्थापित है. निगरानी के डीएसपी विजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज है.
उसी सिलसिले में माेतिहारी, पटना व सासाराम स्थित आवासों पर एक साथ छापामारी चल रही है.छापेमारी में निगरानी टीम ने करोड़ों की संपत्ति के कागजात व लाखों का जेवर बरामद किया. जानकारी के अनुसार, शहर के रिहायशी इलाके में महंगे जमीन खरीद कर करोड़ों का मकान बनाना पड़ोसियों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ था. सासाराम के अलावा पटना में भी जिला प्रबंधक का अलीशान मकान है. छापामारी के वक्त प्रबंधक के पुत्र थे. जिनसे निगरानी टीम द्वारा पूछताछ किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >