बिजली विभाग के विरुद्ध होगा आंदोलन

सासाराम (ग्रामीण) : बिजली विभाग से संबंधित गड़बड़ियों व कर्मचारियों के रवैया के खिलाफ नगर पर्षद (नप) के कुछ सदस्य आंदोलन करेंगे. यह निर्णय भाजपा के तीन नगर पर्षद सदस्यों ने अतेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक कर लिया है. बैठक नगर पर्षद सदस्यों ने कहा कि राज्य में अफसर शाही चरम पर है. […]

सासाराम (ग्रामीण) : बिजली विभाग से संबंधित गड़बड़ियों व कर्मचारियों के रवैया के खिलाफ नगर पर्षद (नप) के कुछ सदस्य आंदोलन करेंगे. यह निर्णय भाजपा के तीन नगर पर्षद सदस्यों ने अतेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक कर लिया है. बैठक नगर पर्षद सदस्यों ने कहा कि राज्य में अफसर शाही चरम पर है.

कर्मचारी भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने में लगे हैं. गलत मीटर रीडिंग कर उपभोक्ताओं को बिल भेजा जा रहा है, जिसे कतई बरदाश्त नहीं किया जायेगा. आगामी 27 जनवरी से विभाग के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन चलाया जायेगा.

नगर पर्षद सदस्यों ने बिजली विभाग के खिलाफ शिकायत सुनने व इसके निराकरण के लिए हेल्पलाइन भी जारी की गयी है. बैठक में रविशंकर कुमार, जयप्रकाश ठाकुर, विद्या भूषण, डॉ शिवनाथ व अतेंद्र कुमार सिंह उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >