सासाराम (सदर) : पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण के खिलाफ रैप (रिवॉल्यूशन अंगेस्ट पॉल्यूशन) की टीम ने शहर के शलीम साह के मकबरा परिसर का साफ सफाई शुक्रवार को किया. इस कार्यक्रम का नेतृत्व छात्र मनीराज सिंह ने किया. इस अवसर पर उन्होंने बताया कि यह पर्यटन स्थल व ऐतिहासिक मकबरा है. लेकिन, गंदगी के कारण यहां कोई नहीं आता है.
न सरकार और न ही पुरातत्व विभाग द्वारा इसके संरक्षण को लेकर कोई पहल हुआ है. अभी इस मकबरा पर पहल किया जाये तो बच सकता है. रैप की यह पहल है जिसे हम अपने इस अभियान के तहत पिछले दो दिनों से मकबरा परिसर की साफ-सफाई कर रहे हैं और आगे भी जारी रहेगा.
उन्होंने कहा कि हमलोग की कोशिश और प्रयास है कि इसे साफ सुथरा करके पेड़ पौधे लगाकर इसको खुबसूरत जगह बनाया जाये. ताकि, यहां पर्यटक इस मकबरा को देखने आयें. कार्यक्रम के दौरान रैप के सदस्य विनीत प्रकाश, अंकुर कुमार, सुमित तिवारी, अमन कुमार, वीरेंद्र कुमार, पवन सिंह के अलावा कई मौजूद थे.
