डेहरी ऑन सोन (सदर) : अनुमंडल कार्यालय में गुरुवार को इंटर की कदाचार मुक्त परीक्षा व विधि व्यवस्था को ले कर केंद्राधीक्षकों के साथ अनुमंडल पदाधिकारी पंकज पटेल ने बैठक की. बैठक में केंद्राधीक्षकों को परीक्षा से संबंधित कई दिशा-निर्देश दिये. अनुमंडल क्षेत्र में इंटर परीक्षा के लिए चार केंद्र बनाये गये हैं. चारों केंद्रों पर केवल छात्राओं की ही परीक्षा होगी. क्रेंदाधीक्षक सरकार के मार्गदर्शिका का पालन करें.
विद्यालय में परीक्षार्थी के क्षमता के अनुसार शिक्षक व बेंच डेस्क की व्यवस्था देने की बात कहीं. कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए परीक्षा कार्य से जुड़े लोगों पर धमकी दिये जाने वालों पर प्राथमिकी दर्ज होगी. उन्होंने केंद्राधीक्षकों से कहा कि सिस्टम को दुरूस्त रखे. परीक्षा केंद्रों पर वीक्षक से ले कर हर परीक्षा कार्य में लगे कर्मियों पर नजर रखें.
बैठक में केंद्राधीक्षकों ने भी अपनी समस्या रखी. अवर निर्वाची पदाधिकारी जमाल मुस्तफा, बीइओ कामेश्वर प्रसाद सिंह, प्रधानाध्यापक इंद्रासन सिंह यादव, डा पुष्पा कुमारी, सच्चिदानंद सिंह, प्रेम कुमार, रामेश्वर तिवारी, संजीव कुमार आदि शामिल थे.
उन्होंने बताया कि इंटर परीक्षा के लिए शहर में राष्ट्रीय माध्यमिक (10+2) विद्यालय डिलियां, रामा रानी बालिका माध्यमिक (10+2) विद्यालय, माध्यमिक विद्यालय (10+2) डेहरी जवाहर लाल नेहरू कॉलेज में परीक्षा केंद्र बनाया गया है.
