छह साल का मासूम अपने परिवार से बिछड़ा

चेनारी (रोहतास) : छह साल का एक मासूम चार दिनों से चेनारी थाने में है. वह अपने परिवार से बिछड़ गया है.चार दिन पहले यह मासूम चेनारी के बस स्टैंड में मिला था. यहां ना तो इसके माता-पिता थे और न ही कोई रिश्तेदार. काफी खोजबीन हुई, लेकिन उसके परिवार का पता नहीं चल सका […]

चेनारी (रोहतास) : छह साल का एक मासूम चार दिनों से चेनारी थाने में है. वह अपने परिवार से बिछड़ गया है.चार दिन पहले यह मासूम चेनारी के बस स्टैंड में मिला था. यहां ना तो इसके माता-पिता थे और न ही कोई रिश्तेदार. काफी खोजबीन हुई, लेकिन उसके परिवार का पता नहीं चल सका है.
लड़का अपना नाम बजरंगी बता रहा है व पिता का नाम अजय मांझी. पूछने के बाद उसने बताया कि उसका घर पटनावा गांव में है. वह अपनी नानी के यहां जा रहा था, चेनारी में उसकी मां बोली कि पानी लेकर आओ तभी बस चला पड़ी. अभी तक इस मासूम के परिवार का कोई अता-पता नहीं है. थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि पड़ोस के थाने में संपर्क किया जा रहा है. बजरंगी जहां गांव का नाम बता रहा है. अगर एक दो दिन में इसके परिवार का पता नहीं चलेगा तो इसे बाल गृह भेज दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >