चेनारी (रोहतास) : जिला प्रशासन के निर्देश पर आपदा प्रबंधन की टीम सोमवार को गुप्ता धाम पहुंची. टीम में शामिल डॉक्टर श्रवण कुमार सिंह, जीपी सिन्हा, नीतीन कुमार ने बताया कि गुप्ता धाम पर काफी कुव्यवस्था है. कभी भी बड़ी घटना हो सकती है. गुफा में एयर एग्जॉस्ट फैन का नहीं होना बहुत बड़ी समस्या है.
उस गुफा में कार्बन डाई ऑक्साइड भर जाता है, जिससे कई लोगों की जान जा सकती है. सोलर लाइट खराब हैं, दवा की कोई व्यवस्था नहीं है. न ही कोई चिकित्सा की टीम पहुंचती है. यात्री सेड नहीं है, जिससे लोग जंगलों में रात बीता रहे हैं. रास्ते की स्थिति तो इतनी खराब है कि कभी भी इसके दर्जनों भक्तों की जान जा सकती है. उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों ने धार्मिक न्यास परिषद बिहार को रिपोर्ट देने की इच्छा जतायी है.
