बूझ गया घर का चिराग

डेहरी ऑन सोन : अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र के भैंसही गांव के सुरेंद्र सिंह के बेटा मंटू सिंह (25) की दुर्घटना में हुई मौत की सूचना सोमवार को अहले सुबह डालमियानगर के न्यू सिधौली मुहल्ले में आते ही पूरा मुहल्ला गमगीन हो गया. परिजनों का रो-रो कर बूरा हाल हो गया है. पत्नी मनीषा दहाड़ मार […]

डेहरी ऑन सोन : अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र के भैंसही गांव के सुरेंद्र सिंह के बेटा मंटू सिंह (25) की दुर्घटना में हुई मौत की सूचना सोमवार को अहले सुबह डालमियानगर के न्यू सिधौली मुहल्ले में आते ही पूरा मुहल्ला गमगीन हो गया. परिजनों का रो-रो कर बूरा हाल हो गया है. पत्नी मनीषा दहाड़ मार मार कर रोते रोते कह रही थी कि अब केकरा खातिर जीइब ऐ बाबूजी.
छह दिन पहले ऑपरेशन से एक बच्ची को जन्मी मनीषा के घाव का दर्द अभी ठीक भी नहीं हुआ था कि मंटू की मौत ने जीवन भर का दर्द दे गया. मनीषा की शादी मंटू के साथ नौ माह पहले दनवार में हुई थी.
मृतक के माता-पिता दहाड़ मार रो रहे थे. तीन बहनों में वह सब से बड़ा था. जानकारी के अनुसार, वह टूरिस्ट वाहन ले कर दिल्ली से हरिद्वार जा रहा था. रविवार को रास्ते में सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ंत होने के कारण उसकी मौत हो गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >