डीएम ने की रेडक्रॉस के सदस्यों के साथ बैठक
सासाराम. जिलाधिकारी अनिमेष कुमार पराशर ने शुक्रवार को रेडक्रॉस सोसायटी के साथ एक बैठक की. उन्होंने कहा कि पहले से बैठक नहीं होने से कोई कार्य नहीं हुआ. इसको पुन: एक्टिव करनो होगा.
वंचित ,गरीब व समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों के सहयोग व उत्थान के लिए एक विस्तृत रोड मैप बनाया जाये, ताकि विस्तृत रूप से कार्य कराया जा सके. ब्लड बैंक की व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाये व जन सहभागिता बढ़ाया जाये. बैठक में नये सदस्य बनाने पर भी विचार विमर्श किया गया. बैठक में जिप अध्यक्ष प्रमीला सिंह, राहुल वर्मा, टीएन पटेल सहित रेडक्रॉस के कई लोग मौजूद थे.
