टीकाकरण के दिन बंद रहा आंगनबाड़ी केंद्र

चिलबिला में ग्रामीणों ने किया हंगामा झोंपड़ी में बैठ बच्चों को लगाये गये टीके डेहरी ऑन सोन : बच्चों के जीवन रक्षक टीकाकरण के दिन भी प्रखंड क्षेत्र के चिलबिला गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहा.बुधवार को केंद्र पर स्वास्थ्य विभाग की टीम के एएनएम व आशा कार्यकर्ता सहित ग्रामीण पहुंचे लेकिन काफी समय तक […]

चिलबिला में ग्रामीणों ने किया हंगामा
झोंपड़ी में बैठ बच्चों को लगाये गये टीके
डेहरी ऑन सोन : बच्चों के जीवन रक्षक टीकाकरण के दिन भी प्रखंड क्षेत्र के चिलबिला गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहा.बुधवार को केंद्र पर स्वास्थ्य विभाग की टीम के एएनएम व आशा कार्यकर्ता सहित ग्रामीण पहुंचे लेकिन काफी समय तक नहीं खुला तो ग्रामीण हंगामा पर उतारू हो गये.
केंद्र की टीकाकरण की स्थिति को जानने पहुंचे जांचकर्ता व यूनिसेफ के बीएमसी दिवाकर पाठक ने ग्रामीणों को शांत कराया और बगल की एक झोंपड़ी में बैठ कर टीकाकरण की शुरूआत करायी तब जा कर मामला शांत हुआ.ग्रामीण मुरारी पासवान, विपिन ठाकुर अनूप शर्मा, सुरेंद्र राम आदि ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र अधिकांशत: बंद रहता है और अनियमितता बरती जाती है. कहा कि हजारों रुपये आंगनबाड़ी केंद्र को मिलता है लेकिन अधिकारियों की मिली भगत के कारण लाभुकों तक फायदा नहीं पहुंचती है.
केंद्र पर मौजूद एएनएम सी केरकट्टा ने बताया कि हरेक महीने की पहली बुधवार को जीवन रक्षक टीकाकरण कार्यक्रम के तहत आशा कार्यकर्ता गीता सिन्हा के साथ पहुंची तो केंद्र बंद था.आंगनबाड़ी केंद्र के बंदी के संबंध में पूछे जाने पर ग्रामीण सीडीपीओ मंजू कुमारी ने बताया कि सेविका रामावती देवी आदतन शराबियों का लिस्ट जमा करने गयी हो सकती है वैसे जानकारी ली जायेगी. ग्रामीणों ने यह भी बताया कि हेल्थ सब सेंटर भी बंद रहता है.जिससे ग्रामीण चिकित्सा प्रभावित होगी.आंगनबाड़ी केंद्र के बंदी के कारण को जानने के लिये सेविका से संपर्क नही हो सका.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >