कभी रुपये नहीं, तो कभी अस्थायी रूप से सेवा बंद

सासाराम (ग्रामीण) : शहर के विभिन्न बैंकों द्वारा दर्जनों स्थानों पर लगायी गयी एटीएम अधिकारियों की लापरवाही से अक्सर बंद रहती हैं. इससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा काली स्थान के पास लगायी गयी एटीएम खराब रहती है. कभी-कभार रुपये भी फंस जाते हैं. ऐसी […]

सासाराम (ग्रामीण) : शहर के विभिन्न बैंकों द्वारा दर्जनों स्थानों पर लगायी गयी एटीएम अधिकारियों की लापरवाही से अक्सर बंद रहती हैं. इससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा काली स्थान के पास लगायी गयी एटीएम खराब रहती है. कभी-कभार रुपये भी फंस जाते हैं.
ऐसी स्थिति में ग्राहक उक्त एटीएम में निकासी के लिए जाने से कतरा रहे हैं. हालांकि, सभी बैंकों द्वारा लगायी गयी एटीएम में रुपये नहीं रहने का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ता है. एटीएम के भरोसे बिना रुपये के घर से निकलना मुश्किल हो रहा है. संबंध में एसबीआइ के संबंधित अधिकारी से संपर्क स्थापित किया गया, लेकिन फोन रिसीव नहीं किया गया.
शोभा की वस्तु बनी एटीएम : विभिन्न बैंकों द्वारा जारी किये गये एटीएम इस कुव्यवस्था के कारण शोभा की वस्तु बन कर रह गयी हैं. चूंकि एटीएम मशीन खराब रहने व उसमें पैसे नहीं रहने के कारण उपभोक्ताओं के कार्ड का इस्तेमाल नहीं हो रहा है. इसके कारण उपभोक्ताओं में आक्रोश है.
अधिकारी नहीं देते ध्यान : वरीय अधिकारी एटीएम में रुपये के नहीं डालने के मामले में कनीय अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करते हैं. लिहाजा, अधिकारी अपने कर्तव्य के निर्वहन के प्रति सचेत नहीं रहते. इस कारण उपभोक्ताओं को परेशानी होती है.
नहीं निकलते रुपये
अक्सर एटीएम में रुपये नहीं रहते हैं. साथ अक्सर एटीएम खराब रहती हैं. जरूरत पड़ने पर रुपये नहीं निकल पाते हैं.
धर्मदेव सिंह, ग्राहक
जांच कर होगी कार्रवाई
मामला गंभीर है. हमारे बैंक की एटीएम खराब नहीं है. रुपये भी प्रतिदिन डाले जाते हैं. बावजूद इसकी जांच करायी जायेगी. अगर, ऐसा पाया गया, तो कार्रवाई होगी.
मुकेश कुमार जैन, क्षेत्रीय पदाधिकारी, पीएनबी, रोहतास

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >