हर्ट अटैक से बीसीओ की मौत

प्रखंड के कर्मचारियों ने शोकसभा कर दी श्रद्धांजलि शिवसागर (रोहतास) : प्रखंड में पदस्थापित बीसीओ विमलेश कुमार की मंगलवार की शाम नालंदा के राजगीर में अचानक मौत हो गयी. प्रखंड के सारे कर्मचारी जब अपने दफ्तर पहुंचे, तो यह पता चला कि बीसीओ की मौत हो गयी. इसके बाद बीडीओ सुनील कुमार की अध्यक्षता में […]

प्रखंड के कर्मचारियों ने शोकसभा कर दी श्रद्धांजलि

शिवसागर (रोहतास) : प्रखंड में पदस्थापित बीसीओ विमलेश कुमार की मंगलवार की शाम नालंदा के राजगीर में अचानक मौत हो गयी. प्रखंड के सारे कर्मचारी जब अपने दफ्तर पहुंचे, तो यह पता चला कि बीसीओ की मौत हो गयी. इसके बाद बीडीओ सुनील कुमार की अध्यक्षता में एक शोकसभा कर दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गयी. बीडीओ ने कहा कि वे एक अच्छे व ईमानदार व्यक्ति थे.

अपने काम के प्रति हमेशा ही तात्पर्य रहते थे. उन्होंने कहा कि बीसीओ विमलेश कुमार आरा के अनाइठ के रहने वाले थे. वे ट्रेनिंग करने पटना गाये थे. वे 37 सदस्यीय टीम के साथ मंगलवार को राजगीर व पावापुर भ्रमण पर गये थे. वहां से बस से लौटने के दौरान बस में हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गयी. शोकसभा में सीओ अरशद, प्रखंड प्रमुख शक्तिधर चौधरी, उप प्रमुख श्री भगवान सिंह, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुरेश पांडेय, मनरेगा कर्मचारी अनिल सिन्हा, कर्मचारी शिवशंकर सिंह, संतोष कुमार, प्रखंड राजद के युवा अध्यक्ष दीपक यादव,

राजद के उपाध्यक्ष रंजीत कुमार, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, मध्य बिहार ग्रामीण के मैनेजर सरयू प्रसाद सिंह, जन वितरण के एमओ नजमे अख्तर, करूप पैक्स अध्यक्ष सुनील कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक यसवंत सिंह व पंचायत समिति सदस्य धनंजय शर्मा समेत सभी कर्मचारी मौजूद थे. इसके बाद कार्यालय में कामकाज बंद कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >