दवा की कमी पर सदर अस्पताल में हंगामा

सासाराम (ग्रामीण) : सदर अस्पताल में दवा नहीं रहने व अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा मरीजों को देखने में की जा रही लापरवाही पर मंगलवार को मरीजों के परिजन भड़क गये. परिजनों ने सदर अस्पताल में डेढ़ घंटों तक उत्पाद मचाया व रजिस्ट्रेशन काउंटर को बंद करा कर हंगामा किया. इससे घंटों अस्पताल में अफरा-तफरी का […]

सासाराम (ग्रामीण) : सदर अस्पताल में दवा नहीं रहने व अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा मरीजों को देखने में की जा रही लापरवाही पर मंगलवार को मरीजों के परिजन भड़क गये. परिजनों ने सदर अस्पताल में डेढ़ घंटों तक उत्पाद मचाया व रजिस्ट्रेशन काउंटर को बंद करा कर हंगामा किया.
इससे घंटों अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा व कामकाज बाधित हुआ. चिकित्सकों ने मामले की सूचना वरीय अधिकारियों को दी. वरीय अधिकारियों ने घटना की सूचना मॉडल पुलिस को दी. पुलिस सदर अस्पताल पहुंच कर उपद्रव मचा रहे तीन युवकों को विरासत में ले लिया. थानाध्यक्ष मोहम्मद इरफान ने बताया कि अस्पताल में कामकाज शुरू हो गया है. हिरासत में लिये गये तीनों युवकों से पूछताछ की जा रही है. हिरासत में लिये गये युवकों में रोहित शर्मा, दरिगांव व रोहित सिंह, गजराढ़ सहित एक अन्य हैं.
समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी गयी थी. इस मामले में सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार ने बताया कि तीनों युवकों ने बेवजह हंगामा कर रजिस्ट्रेशन काउंटर बंद करा दिये. इससे करीब 45 मिनट तक सेवा प्रभावित हो गयी, जिसे पुन: चालू करा दिया गया है. सीएस के मुताबिक, चिकित्सक ओपीडी में मौजूद थे. दवा कुछ कम रहने से युवक नाराज हो गये व हंगामा करने लगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >