''बालू माफियाओं पर कार्रवाई से कतरा रहे अधिकारी''

शहीद जगदेव प्रसाद की जयंती पर आयोजित धरने में नेताओं ने लगाया आरोप सासाराम (ग्रामीण) : बालू ठेकेदार मनमाने तरीके से रुपये वसूलते हैं. निर्गत चलान पर बालू की कीमत नहीं लिखी जाती है. ये बात मंगलवार को समाहरणालय के सामने जगदेव प्रसाद की जयंती के अवसर पर आयोजित धरने को संबोधित करते हुए जन […]

शहीद जगदेव प्रसाद की जयंती पर आयोजित धरने में नेताओं ने लगाया आरोप
सासाराम (ग्रामीण) : बालू ठेकेदार मनमाने तरीके से रुपये वसूलते हैं. निर्गत चलान पर बालू की कीमत नहीं लिखी जाती है. ये बात मंगलवार को समाहरणालय के सामने जगदेव प्रसाद की जयंती के अवसर पर आयोजित धरने को संबोधित करते हुए जन अधिकार पार्टी (जअप) के जिलाध्यक्ष बेचू सिंह महतो ने कहीं.
उन्होंने कहा कि बालू खनन में लगे माफिया खुले आम शस्त्रों का प्रदर्शन करते हैं. लेकिन, अधिकारी इन माफियाओं पर कार्रवाई से कतरा रहे हैं. बालू ढुलाई में लगे ट्रैक्टर व ट्रक सड़कों पर खड़े किये जाते हैं, जिससे पानी टपकने से सड़क बरबाद हो रही है.
धरनार्थियों ने बिहार में पूर्ण से शराब बंदी करने व राज्य में फैले भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की मांग की. नेताओं ने कहा कि प्रशासन केवल खानापूर्ति कर रहा है. अगर, बालू खनन में व्याप्त भ्रष्टाचार पर लगाम नहीं लगता है, तो आंदोलन को और तेज किया जायेगा. शाहाबाद प्रभारी लाल साहेब सिंह ने कहा कि बालू माफिया चलान पर राशि नहीं लिखते, लेकिन प्रशासन को आज तक ऐसे एक भी मामला नहीं मिले.
मामला स्पष्ट है कि प्रशासन माफियाओं के संपर्क में है. धरने को कैमूर प्रभारी, रामाधीन भारती युवा अध्यक्ष, जगदानंद सिंह, विनोद सिंह यादव, सरफुद्दीन अंसारी, फिरोज खान, प्रेम पाठक, अब्बु खान, मुमताज खां, शंभु कुमार, अनूप कुमार, उपेंद्र सिंह, जटाउ पासवान व सुरेश पासवान आदि कई लोगों ने संबोधित किया. कोचस प्रतिनिधि के अनुसार शहीद जगदेव प्रसाद की जयंती स्थानीय प्रखंड मुख्यालय में मनायी गयी. जहां प्रमुख सीता यादव, वंशीधरन सिंह, विजय सिंह, रघुवर सिंह, हरिद्वार सिंह, आरती देवी, धर्मशीला देवी, निकदत बीबी, राजगृही व दिनेश सिंह सहित कई अन्य शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >