ट्रक की टक्कर से बाइक सवार 2 महिलाओं की मौत

सासाराम : आज अलस्सुबह एक तेज-रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर एक मोटरसाइकिल पर सवार दो महिलाओं की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी जबकि मोटरसाइकिल चालक बाल-बाल बच गया. सासाराम अनुमंडल पुलिस अधिकारी नीरज कुमार सिन्हा ने बताया कि यह घटना जिले के विक्रमगंज थाना अन्तर्गत तेदुरी चौक के समीप सासाराम-आरा राज्य मार्ग […]

सासाराम : आज अलस्सुबह एक तेज-रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर एक मोटरसाइकिल पर सवार दो महिलाओं की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी जबकि मोटरसाइकिल चालक बाल-बाल बच गया. सासाराम अनुमंडल पुलिस अधिकारी नीरज कुमार सिन्हा ने बताया कि यह घटना जिले के विक्रमगंज थाना अन्तर्गत तेदुरी चौक के समीप सासाराम-आरा राज्य मार्ग पर हुए इस हादसे में मरने वालों में संगीता देवी,कुसुम देवी शामिल हैं. मृतक दोनों महिला रिश्ते में बहन लगती हैं और अकोढी गोला थाना अंतर्गत बसंतपुर गांव की निवासी हैं.

उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में उक्त मोटरसाइकिल चला रहे संजीव कुमार सड़क किनारे जा गिरे जिससे वे बाल-बाल बच गये. नीरज ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला मुख्यालय सासाराम स्थित सदर अस्पताल भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि ट्रक चालक ट्रक छोडकर फरार हो गया. खलासी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा ट्रक जब्त कर लिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >