''भाजपा धान खरीद को लेकर भ्रम फैला रही''

सासाराम कार्यालय : जदयू के जिलाध्यक्ष नागेंद्र चंद्रवंशी ने कहा है कि भाजपा के नेताओं द्वारा जिले के किसानों के बीच धान खरीद के लेकर भ्रामक प्रचार किया जा रहा है. साथ ही बार-बार किसानों को बोनस देने के सवाल पर उंगली उठाया जाना गलत है. एक तरफ केंद्र सरकार द्वारा अक्तूबर, 2014 में एक […]

सासाराम कार्यालय : जदयू के जिलाध्यक्ष नागेंद्र चंद्रवंशी ने कहा है कि भाजपा के नेताओं द्वारा जिले के किसानों के बीच धान खरीद के लेकर भ्रामक प्रचार किया जा रहा है. साथ ही बार-बार किसानों को बोनस देने के सवाल पर उंगली उठाया जाना गलत है. एक तरफ केंद्र सरकार द्वारा अक्तूबर, 2014 में एक लेटर जारी कर राज्य सरकारों को हिदायत दी गयी कि अगर कोई राज्य सरकार किसानों को बोनस देगी, तो उस राज्य की योजनाओं सहित अन्य सुविधाओं में कटौती कर दी जायेगी.
बगैर, उसकी परवाह किये राज्य सरकार ने किसानों को तीन सौ रुपये प्रति क्विंटल बोनस देने की घोषणा की. जबकि, भाजपा शासित राज्यों में किसानों को एक रुपये बोनस नहीं दिया गया. शर्म करनी चाहिए भाजपा के नेताओं को एक ही देश में किसानों के सवाल पर दो तरह की बयानबाजी कर रहे है, जबकि सच्चाई यह है कि केंद्र सरकार द्वारा किसानों के धान की नमी को मात्रा बढ़ा कर धान अधिप्राप्ति में बाधा पहुंचा रही है.
नेता बयानबाजी से बिहार की जनता को गुमराह कर अपनी गलती को छुपा रहे हैं. बिहार सरकार किसानों के प्रति गंभीर है. बोनस किसानों को पहले भी दिया गया था. इस बार भी सरकार बोनस किसानों को सरल तरीका से मिले, इस पर विचार कर रही है. इस अवसर पर रिंकु सिंह, संजय यादव, सिकंजय सिंह, अनिल सिंह व पप्पू सिंह सहित कई लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >