11 गोल्ड मेडलों के साथ नर्मदा हाउस सबसे आगे

– द डिवाइन पब्लिक स्कूल, धावां में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित बिक्रमगंज : द डिवाइन पब्लिक स्कूल, धावां के वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में पांचवे दिन 11 गोल्ड मेडल जीत कर नर्मदा हाउस पहले स्थान पर कायम है. वहीं, निचले पैदान पर रही सरस्वती हाउस की टीम ने उम्दा खेल का प्रदर्शन करते हुए 10 गोल्ड […]

– द डिवाइन पब्लिक स्कूल, धावां में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित

बिक्रमगंज : द डिवाइन पब्लिक स्कूल, धावां के वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में पांचवे दिन 11 गोल्ड मेडल जीत कर नर्मदा हाउस पहले स्थान पर कायम है.

वहीं, निचले पैदान पर रही सरस्वती हाउस की टीम ने उम्दा खेल का प्रदर्शन करते हुए 10 गोल्ड मेडल जीत कर दूसरे स्थान पर पहुंच गयी. खेल शिक्षक नीरज कुमार व प्रेमलता सिंह ने बताया कि आज हुए क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में नर्मदा हाउस ने सरस्वती हाउस को सात रनों से हरा दिया. वहीं, फुटबॉल के सेमीफाइनल मुकाबले में सरस्वती हाउस ने जमुना हाउस को पराजित किया.

प्रधानाध्यापक डीएन शर्मा ने बताया कि सरस्वती हाउस के खेल से सभी बच्चों में एक नयी उर्जा का संचार हुआ है. सभी हाउस के बच्चे अपनी-अपनी टीम के लिए पदक जीतने को लालायित हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >