सासाराम (ग्रामीण) : दरिगांव थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-दो के महरनिया गांव के पास बुधवार की देर शाम एक सेब लदा ट्रक पलट गया. इसमें खलासी मामूली रूप से जख्मी हो गया.
उसे सदर अस्पताल में भरती कराया गया. थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि सेब लदा ट्रक पश्चिम बंगाल जा रहा था. इसी दौरान महरनियां के पास खंड में पलट गया, जिससे खलासी लक्ष्मण को मामूली चोट लगी. उन्होंने बताया कि सेब को दूसरी गाड़ी से व्यापारी गंतव्य स्थान तक ले गया. फिलहाल, ट्रक पुलिस की देखरेख में घटना स्थल पर ही खड़ा है.
