– मध्य बिहार ग्रामीण बैंक ने लगाया मेगा ऋण शिविर
सासाराम (ग्रामीण) : मध्य बिहार ग्रामीण बैंक ने शहर के देव वाटिका में गुरुवार को मेगा ऋण शिविर लगाया गया. इसका उद्घाटन महाप्रबंधक केके उपाध्याय व डीडीएम नावार्ड अजीत कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.
शिविर में विभिन्न योजनाओं के लगभग 1581 लाभुकों के बीच 1208.50 लाख रुपये ऋण का वितरण किया गया. ऋण का वितरण महाप्रबंधक व डीडीएम नावार्ड के द्वारा किया गया. शिविर का संचालन करते हुए मध्य बिहार ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय अधिकारी बीएन तिवारी ने किसानों को अन्य जानकारियां भी दी. उन्होंने कहा कि ऋण लेकर समय से चुका देने में ही भलाई होती है.
जानकारी के अनुसार, मुद्रा योजना के तहत कुल तीन सौ लाभान्वितों के बीच 151 लाख, शिक्षा ऋण के कुल 12 लाभुकों के बीच 45 लाख, जेएलजी व जीविका के 949 लाभुकों के बीच 203 लाख, किसान क्रेडिट कार्ड के 123 लाभुकों के बीच 176 लाख, डेयरी प्रोजेक्ट के 50 लाभुकों के बीच 101.50 लाख व अन्य मदों के 147 लाभुकों के बीच 532 लाख रुपये वितरण किये गये.
शिविर में जीविका के डीपीएम आचार्य ममट, सासाराम शाखा के मुख्य प्रबंधक सतीश चंद्र त्रिपाठी, क्षेत्रीय कार्यालय के वरीय प्रबंधक रवींद्र नाथ त्रिवेदी के अलावा विभिन्न शाखाओं के शाखा प्रबंधक उपस्थित रहे.
