बच्चों ने सांता क्लॉज बन कर बांटे उपहार

सासाराम (सदर) : संतपाल स्कूल के जूनियर विंग्स किड्स प्ले स्कूल प्रांगण में बुधवार को क्रिसमस डे का आयोजन किया गया. इसमें जिंगल बेल-जिंगल बेल पर छोटे-छोटे बच्चों ने खूब तालियां बजायीं. यूकेजी की अयाना सिंह, अरमान सूद, सुर्यांश तिवारी, श्रीया व उत्कर्ष मल्होत्रा ने सांता क्लॉज बन कर एक दूसरे को उपहार बांटे. कार्यक्रम […]

सासाराम (सदर) : संतपाल स्कूल के जूनियर विंग्स किड्स प्ले स्कूल प्रांगण में बुधवार को क्रिसमस डे का आयोजन किया गया. इसमें जिंगल बेल-जिंगल बेल पर छोटे-छोटे बच्चों ने खूब तालियां बजायीं.
यूकेजी की अयाना सिंह, अरमान सूद, सुर्यांश तिवारी, श्रीया व उत्कर्ष मल्होत्रा ने सांता क्लॉज बन कर एक दूसरे को उपहार बांटे. कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के चेयरमैन एसपी वर्मा व प्राचार्य आराधना वर्मा ने केक काट कर किया. कार्यक्रम के लिए बच्चों ने क्रिसमस ट्री के साथ मदर मैरी की मूर्ति को भी सजाया था. बेस्ट क्रिसमस ट्री बनाने के लिए वर्ग द्वितीय की छात्र अनीश प्रताप को विद्यालय के चेयरमैन एसपी वर्मा ने मेडल देकर सम्मानित किया.
नन्हीं छात्रा श्रीया ने जिंगल बेल गाकर छात्रों व अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया. इस मौके पर शिक्षक अर्जुन कुमार, सुशील, नीरज सिन्हा, राजिया अंसारी, नीलम, स्नेहा, श्यामली, अनुराधा, ममता सिंह, अाकांक्षा, अभिमन्यु सिंह सहित आमना अंसारी, अयाना श्रीवास्तव, ऐरम खान, ख्याति, शिव कुमारी, आर्यन, रचित वर्मा व अविनाश आदि मौजूद थे. कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक अर्जुन कुमार ने किया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >