आज से डेहरी में शुरू होंगी नृत्य प्रतियोगिताएं
26 से नाटकों के महासंग्राम का होगा आगाज
डेहरी ऑन सोन : नाटकों के महासंग्राम के लिए डालमियानगर का मॉडल स्कूल तैयार है. यहां 24 से 30 दिसंबर तक विभिन्न राज्यों के सैकड़ों कलाकार नृत्य व नाटक प्रतियोगिता में भाग लेंगे. करीब एक सप्ताह तक चलने वाले नाट्य प्रतियोगिता की सारी तैयारियां पूरी हो गयी है.
अभिनव कला संगम रजत वर्ष में प्रवेश करने पर विशेष तैयारी में लगा हुआ है. तैयारी समीक्षा के दौरान अकस के अध्यक्ष संजय सिंह बाला व कार्यक्रम निदेशक कुशवाहा कौशलेंद्र व सचिव नंदन गुप्ता ने बताया कि कई राज्यों की नाट्य संस्थाओं का सहमति प्राप्त हो गया है और कलाकार यहां भाग लेने निकल पड़े हैं. 24-25 दिसंबर को नृत्य प्रतियोगिता व 26 दिसंबर की शाम नाटकों का उद्घाटन समारोह होगा.
इसमें शाहाबाद के वरिष्ठ अधिकारियों सहित कला क्षेत्र की जानी मानी हस्तियां भाग लेंगी. 27-28 दिसंबर को नुक्कड़ नाटक व सुबह से ही चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की गयी है. अकस परिवार के अनुसार, 30 दिसंबर को शहर के विभिन्न मार्गों पर देश भर के कलाकार जुलूस निकालेंगे व रात में रंगारंग सम्मान समारोह और पारितोषिक वितरण कार्यक्रम होगा.
