कालीस्थान के पास पेड़ से टकराया ट्रक

सासाराम (ग्रामीण) : शहर के पुरानी जीटी रोड पर कालीस्थान के समीप शुक्रवार को एक ट्रक पेड़ से टकरा गया. घटना में किसी की आहत होने की खबर नहीं है. घटना के बाद कालीस्थान के समीप अफरातफरी मच गयी. साथ ही, एक बड़ा हादसा टल गया. चूंकि, जिस स्थान पर ट्रक पेड़ से टकरायी था, […]

सासाराम (ग्रामीण) : शहर के पुरानी जीटी रोड पर कालीस्थान के समीप शुक्रवार को एक ट्रक पेड़ से टकरा गया. घटना में किसी की आहत होने की खबर नहीं है. घटना के बाद कालीस्थान के समीप अफरातफरी मच गयी. साथ ही, एक बड़ा हादसा टल गया. चूंकि, जिस स्थान पर ट्रक पेड़ से टकरायी था, उसके बगल से ही हाइवोल्टेज बिजली तार गुजरा है.

यह महज संयोग था कि जिस वक्त ट्रक पेड़ से टकराया था, उस वक्त विद्युत आपूर्ति ठप थी. अगर ट्रक बिजली पोल से टकरा जाता और बिजली सप्लाइ जारी रहती, तो बड़ा हादसा हो सकता है. मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लगया गया. हालांकि, घटना में कोई जख्मी नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >