तीन डीलरों के लाइसेंस रद्द

सासाराम (ग्रामीण) : सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश-2001 के कंडिका 7 (एक) का स्पष्ट उल्लंघन व दिया गया स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं रहने के कारण सासाराम एसडीओ ने तीन जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानदारों के लाइसेंस रद्द कर दिये हैं. जिला आपूर्ति पदाधिकारी (डीएसओ) अविनाश कुमार ने बताया कि स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं रहने के कारण शिवजी […]

सासाराम (ग्रामीण) : सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश-2001 के कंडिका 7 (एक) का स्पष्ट उल्लंघन व दिया गया स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं रहने के कारण सासाराम एसडीओ ने तीन जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानदारों के लाइसेंस रद्द कर दिये हैं.
जिला आपूर्ति पदाधिकारी (डीएसओ) अविनाश कुमार ने बताया कि स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं रहने के कारण शिवजी पासवान की अनुज्ञप्ति संख्या 54/7 समेत गंसाडीह गांव के लक्ष्मण राम की अनुज्ञप्ति तथा चेनारी प्रखंड के फुलवरिया गांव के जन वितरण प्रणाली के विक्रता लक्ष्मण राम की अनुज्ञप्ति रद्द की गयी है. उन्होंने बताया कि इन दुकानदारों द्वारा बरती जा रही अनियमितता की जांच की गयी, जिसे सत्य पाने के बाद पीडीएस दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की गयी.
उन्होंने कहा कि अनियमितता किसी भी कीमत पर बरदाश्त नहीं की जायेगी. एक सवाल के जवाब में डीएसओ ने कहा कि हर हाल में नवंबर 2015 का खाद्यान्न वितरण 15 दिसंबर तक किया जाना निर्धारित है. इसके बाद 16 से दिसंबर माह का खाद्यान्न वितरण शुरू किया जायेगा. इसके लिए विभाग ने व्यापक तैयारियां की हैं और अधिकारियों को निर्देशित भी किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >