मुख्य सड़क पर बह रहा घरों का गंदा पानी

डेहरी ऑन सोन (सदर) : नगर पर्षद (नप) अपने क्षेत्र में लोगों की समस्याओं को निदान करने में अक्षम दिख रहा है. लोगों को टैक्स भुगतान के बाद भी कभी कूड़ा उठाव, तो कभी नालों के जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है. नप क्षेत्र के वार्ड एक में डेहरी-राजपुर पथ पर मथूरी पुल […]

डेहरी ऑन सोन (सदर) : नगर पर्षद (नप) अपने क्षेत्र में लोगों की समस्याओं को निदान करने में अक्षम दिख रहा है. लोगों को टैक्स भुगतान के बाद भी कभी कूड़ा उठाव, तो कभी नालों के जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है. नप क्षेत्र के वार्ड एक में डेहरी-राजपुर पथ पर मथूरी पुल के उत्तर में नाले के अभाव में सड़क पर घरों का गंदा पानी बह रहा है.

मुख्य सड़क पर घरों का गंदा पानी बहने से चमचमाती सड़क भी अब गड्ढे में तब्दील होने लगी है. मजबूरी लोग इसी गंदे पानी से होकर आते जाते हैं. सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को झेलनी पड़ती है. पानी के कारण अक्सर बाइक सवार गिर कर घायल होते रहते हैं. स्थानीय लोगों ने इस समस्या से निदान के लिए आवेदन भी दिया था, लेकिन कई माह बीत जाने के बाद भी नगर पर्षद इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गयी. सबसे बड़ी बात है कि वार्ड एक में सड़क गंदा पानी बहने को लेकर लोग परेशान हैं. लेकिन, स्थानीय पार्षद भी इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं.

मुख्य नाला नहीं बनाना समस्या : मथूरी पुल के उत्तर मुख्य नाले का निर्माण नहीं होने से कई घरों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है. इससे कई जगह छोटे-छोटे गड्ढे बन गये हैं, जिनमें पानी लगा रहता है. लोग इसमें फंस कर चोटिल हो रहे हैं. अक्सर बाइक व साइकिल सवार दुर्घटनाग्रस्त होते रहते हैं.
नाला बनाना ही समस्या का समाधान : मथूरी पुल के पास पेट्रोल पंप से लेकर मुख्य नाले का निर्माण कर नहर में मिला दिया जाये, तो सड़क पर गंदा पानी से लोगों को निजात मिलेगी. इससे इस मार्ग से आने-जाने वाले लोगों को आये दिन होने वाले दुर्घटना से बच सकते है.
अधिकारी नहीं देते ध्यान : स्थानीय निवासी रवींद्र सिंह, कृष्णा सिंह, अशोक सिंह, दिनेश तिवारी व जनार्दन सिंह आदि ने बताया कि नाला निर्माण के लिए नगर पर्षद को कई बार आवेदन दिया गया है. लेकिन, नप के अधिकारियों के कान पर जूं नहीं रेंगता है. नाला निर्माण नहीं होने से सड़क पर गंदा पानी बहने से सड़क पर आने के लिए सोचना पड़ता है.
पार्षद को समस्या की जानकारी नहीं : स्थानीय पार्षद सुमन देवी ने बताया कि वार्ड संख्या एक में मथूरी पुल के उत्तर साइड में सड़क पर बह रहे गंदे पानी की जानकारी नहीं है.
जानकारी लेकर इस समस्या का समाधान किया जायेगा.
बोर्ड की बैठक में रखेंगे आवेदन को : नप कार्यपालक पदाधिकारी जमाल अख्तर अंसारी ने बताया कि वार्ड एक के लोगों द्वारा मुख्य नाला निर्माण के लिए दिये आवेदन के बारे में जानकारी नहीं है. आवेदन की
जानकारी लेकर बोर्ड की बैठक में इसे रखा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >